फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alia Bhatt Saree Look: पहननी है व्हाइट रंग की साड़ी तो आलिया भट्ट के इन लुक्स से लें टिप्स

Sun, 28 May 2023 04:24 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आपको गर्मियों में आरामदायक रहने वाली व्हाइट रंग की साड़ी पहननी है तो आलिया भट्ट के इन लुक्स से आप टिप्स ले सकती हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
Alia Bhatt Saree Look - फोटो : instagram
Alia Bhatt : बॉलीवुड की अभिनेत्री आलिया भट्ट आए दिन सुर्खियों में रहती हैं। उन्होंने अपनी मेहनत के दम पर एक ऐसा मुकाम हासिल किया है, जिसको पाने के लिए लोग सपना देखते हैं। एक्टिंग के साथ-साथ एक्ट्रेस अपने लुक्स की वजह से भी चर्चा में रहती हैं। उनका फैशन सेंस ऐसा है, जिससे लड़कियां टिप्स लेकर तैयार होती हैं। आलिया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो आए दिन अपने फोटोज सोशल मीडिया पर पोस्ट करती रहती हैं, जिन पर लोग काफी प्यार लुटाते हैं।

आलिया चाहे एथनिक पहन लें या फिर वेस्टर्न ड्रेस, उनका हर लुक बेहद कमाल का होता है। सबसे अलग होता है उनका साड़ी लुक। आज के लेख में हम आपको एक्ट्रेस के व्हाइट साड़ी लुक्स दिखाने जा रहे हैं। ताकि गर्मियों के मौसम में आप भी एलिगेंट और क्लासी लग सकें। गर्मियों के मौसम के लिए आलिया के ये साड़ी लुक्स काफी परफेक्ट हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
Alia Bhatt Saree Look - फोटो : instagram
फ्लोरल व्हाइट साड़ी

आलिया की ये व्हाइट रंग की फ्लोरल साड़ी काफी ज्यादा खूबसूरत है। इसके साथ एक्ट्रेस ने बालों में चोटी बनाकर फूल लगाए हैं। कानों में बड़े ईयररिंग्स उनके लुक को और ज्यादा खूबसूरत बना रहे थे। 
विज्ञापन

3 of 5
Alia Bhatt Saree Look - फोटो : instagram
ऑफ व्हाइट साड़ी

आलिया का ये साड़ी लुक बेहद प्यारा है। स्लीवलेस ब्लाउज के साथ आलिया ने अपना साड़ी लुक पूरा किया था। इस लुक के साथ एक्ट्रेस ने अपने बालों को खुला रखा था। बालों में लगे फूल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहे थे।

4 of 5
Alia Bhatt - फोटो : instagram
ब्लैक ब्लाउज के साथ व्हाइट साड़ी

बालों में चोटी बनाते हुए एक्ट्रेस ने अपने साड़ी लुक को कंप्लीट किया था। ब्लैक बॉर्डर वाली इस सॉटन की साड़ी में एक्ट्रेस बेहद ग्लैमरस लग रही हैं। उन्होंने इसके साथ काले रंग का ही ब्लाउज कैरी किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Alia Bhatt - फोटो : instagram
डीपनेक ब्लाउज के साथ व्हाइट साड़ी 

व्हाइट रंग की इस साड़ी में आलिया का अंदाज काफी प्यारा है। आलिया ने इसके साथ स्लीवलेस ब्लाउज पहना था और बालों में चोटी बनाई थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें