भारतीय महिलाएं शादी से लेकर खास समारोह में साड़ी पहनना पसंद करती हैं। साड़ी में महिलाएं बेहद ही खूबसूरत और प्यारी नजर आती हैं। बॅालीवुड की मशहूर अदाकाराएं भी अक्सर साड़ी स्टाइल में नजर आती हैं। साड़ी में बॅालीवुड की मशहूर अभिनेत्रियां काफी खूबसूरत लगती हैं। इन अभिनेत्रियों का साड़ी स्टाइल लोगों को काफी पसंद आता है। आप भी खूबसूरत और स्टाइलिश दिखने के लिए इन अभिनेत्रियों के स्टाइल को कॅापी कर सकती हैं। इन अभिनेत्रियों के साड़ी स्टाइल में हर कोई आपकी तारीफ करेगा।