फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Eyelash Growth Tips: बिना मस्कारा के पलकें लगेंगी खूब घनीं, बस करें ये काम

Tue, 03 Feb 2026 03:03 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Eyelash Growth Tips: अगर आपको मेकअप करना पसंद नहीं है तो कुछ घरेलू नुस्खे आजमाकर अपनी पलकों को प्राकृतिक रूप से घना बनाएं। 
विज्ञापन
1 of 7
पलके घनी और लंबी बनाने के घरेलू नुस्खे - फोटो : instagram
Eyelash Growth Tips: घनी और लंबे पलकें हर किसी की चाहत होती हैं, इसके लिए बहुत सी महिलाएं मस्कारा या नकली लैशेस पर निर्भर रहती हैं। पर, क्या आप जानती हैं कि बिना मस्कारा लगाए भी आपकी पलकें घनी और सुंदर दिखाई दे सकती हैं? सही देखभाल और कुछ आसान टिप्स अपनाकर आप अपनी पलकें नेचुरल तरीके से मजबूत और घनी बना सकती हैं।

दरअसल, आपको पहले ये जानने की जरूरत है कि पलकें समय, धूल, मेकअप और तनाव के कारण कमजोर हो सकती हैं, इसलिए उनकी नियमित देखभाल बेहद जरूरी है। घरेलू उपाय और सही पोषण से आपकी पलकें लंबी और घनी दिख सकती हैं। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि कौन से आसान और असरदार तरीके हैं, जिन्हें अपनाकर आप मस्कारा या एक्सटेंशन के बिना ही नेचुरल और खूबसूरत पलकें पा सकती हैं।
विज्ञापन

2 of 7
नारियल तेल या कैस्टर ऑयल से मालिश - फोटो : Adobe stock
नारियल तेल या कैस्टर ऑयल से मालिश
  • पलकें कमजोर लग रही हों तो सोने से पहले हल्के हाथों से नारियल तेल या कास्टर ऑयल लगाएं। 
  • तेल में मौजूद पोषक तत्व बालों को मजबूत बनाते हैं और टूटने से रोकते हैं। 
  • रोजाना मालिश करने से पलकें घनी और लम्बी दिखने लगती हैं।

 
विज्ञापन

3 of 7
विटामिन ई का इस्तेमाल - फोटो : Adobe stock
विटामिन ई का इस्तेमाल
  • विटामिन ई कैप्सूल को चुभाकर उसका तेल सीधे पलकें पर लगाएं। 
  • विटामिन ई बालों की ग्रोथ बढ़ाने, उन्हें स्वस्थ रखने और टूटने से बचाने में मदद करता है। 
  • सप्ताह में 3-4 बार इसका इस्तेमाल काफी फायदेमंद रहता है।

 

4 of 7
एलोवेरा जेल का नेचुरल कंडीशनर - फोटो : Adobe stock
एलोवेरा जेल का नेचुरल कंडीशनर
  • एलोवेरा में मौजूद नमी और पोषक तत्व पलकें मुलायम और मजबूत बनाते हैं। 
  • हल्के हाथों से पलकें पर रोजाना जेल लगाएं।
  •  इससे पलकें टूटती नहीं हैं और धीरे-धीरे ये घनी हो जाती हैं।

 
विज्ञापन

5 of 7
मेकअप से ब्रेक लें - फोटो : Adobe stock
मेकअप से ब्रेक लें
  •  लगातार मस्कारा, आईलाइनर या फेक लैशेस का इस्तेमाल करने से पलकें कमजोर और टूटने लगती हैं। 
  • हफ्ते में कुछ दिन बिना मेकअप रहें। 
  • इससे पलकों को आराम मिलेगा और ये प्राकृतिक रूप से घनी होंगी।

 
विज्ञापन

6 of 7
साफ-सफाई का ध्यान रखें - फोटो : Adobe stock
साफ-सफाई का ध्यान रखें
  •  सोने से पहले पलकें पूरी तरह साफ करें और मेकअप अवशेष हटाएं। 
  • गंदगी या मेकअप के कारण पलकें कमजोर और झड़ती हैं। 
  • रोजाना सफाई से पलकें स्वस्थ और घनी बनी रहती हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
संतुलित और पौष्टिक आहार - फोटो : Adobe stock
संतुलित और पौष्टिक आहार
  •  पलकें मजबूत होने के लिए शरीर को प्रोटीन, आयरन और विटामिन्स चाहिए। 
  • अंडा, दूध, हरी सब्जियां, बीन्स और नट्स का सेवन करें। 
  • सही आहार बालों की जड़ें मजबूत बनाता है और ग्रोथ बढ़ाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें