Latest Photos Of Members Of Parliament: लगातार निकल रही धूप के बाद आज एक बार फिर से दिल्ली के मौसम ने करवट ली। इसका असर आज देश की संसद में भी देखने को मिला। आज के दिन देश के सांसदों का स्टाइल और क्लासी लुक किसी सिलेब से कम नहीं था।
कंगना रनौत, प्रिया सरोज, सुधा मूर्ति से लेकर राजनाथ सिंह और शशि थरूर जैसे नेता अपने अलग-अलग फैशन स्टाइल में संसद की बैठक में पहुंचे। स्वेटर, कोट, शॉल और स्टाइलिश जैकेट्स का चुनाव करते हुए सांसदों ने ठंड के मौसम में फैशन का बेहतरीन तड़का दिखाया। सोशल मीडिया पर इन तस्वीरों ने काफी धूम मचा रही हैं और लोगों को सांसदों के स्टाइलिश लुक्स बेहद पसंद आ रहे हैं।