फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bra Type: स्टिक ऑन ब्रा पहनकर भी रहेंगी कंफर्टेबल, जानें कौन सी ब्रा है आपके लिए फिट

Fri, 15 Jul 2022 04:47 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
सारा अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम
बैकलेस ड्रेस पहनना हो तो इसके लिए स्टिक ऑन ब्रा सबसे जरूरी होती है। लेकिन स्टिक ऑन का नाम सुनते ही लड़कियां सोच में पड़ जाती हैं। उन्हें लगता है कि कहीं ये कंफर्टेबल ना हुई तो सारा लुक बिगड़ जाएगा। लेकिन स्टिक ऑन ब्रा खरीदने जा रही हैं। तो इसके बारे में थोड़ी जानकारी बेहद जरूरी है। जिससे कि आप अपने जरूरत और फिटिंग के हिसाब से सही स्टिक ऑन ब्रा का चयन कर सकें। तो चलिए जानें कैसी होती है स्टिक ऑन ब्रा और इसे कैसे इस्तेमाल कर सही लुक पाया जा सकता है। साथ ही स्टिक ऑन ब्रा की वैराइटी के बारे में जानें। 
विज्ञापन

2 of 6
kiara advani
सबसे पहले जरूरी है ये जानना कि स्टिक ऑन ब्रा भी हर बॉ़डी टाइप के हिसाब से आती है। इसके बारे में पूरी जानकारी आपको स्टिन ऑन ब्रा को पहनने में मदद करेगी। स्टिक ऑन ब्रा अक्सर सिलिकॉन की बनी होती है। जो शरीर पर जाकर चिपक जाती है। साथ ही इसमे किसी भी तरह की स्ट्रैप नहीं होती। जिसकी वजह से ये आपको मूवमेंट की पूरी आजादी देती है। 
विज्ञापन

3 of 6
bra - फोटो : instagram
बहुत सारी महिलाओं को ब्रा की स्ट्रैप की वजह से कंधे और पीठ पर निशान पड़ जाते हैं। साथ ही लगातार ब्रा पहनने से दर्द होने लगता है। ऐसे में स्टिक ऑन ब्रा आपको आजादी का एहसास कराती है। स्टिक ऑन ब्रा सिलिकॉन की बनी होती है। अब जानते हैं सिलिकॉन स्टिक ऑन ब्रा कितने तरीके की आती हैं। 

4 of 6
bra - फोटो : istock
सिलिकॉन क्लासिक ब्रा
इस तरह की ब्रा उन महिलाओं के लिए अच्छी है जिन्हें पूरी तरह से सपोर्ट की जरूरत नही होती है। साथ ही वो पूरा बैकलेस कपड़ा पहनने की सोच रही हैं। तो इस तरह की ब्रा काम आ सकती है। 
वायर्ड कप्स
स्टिक ऑन ब्रा में वायर्ड कप्स भी आती हैं। ये उन लोगों के लिए अच्छी हैं जो बैकलेस ड्रेस पहनने के साथ ही सपोर्ट भी चाहती हैं। 
लिफ्टिंग ब्रा
जिन लोगों को मिनिमम कवरेज चाहिए होता है लेकिन वो ऑफ शोल्डर जैसे ड्रेस पहनने की चाह रखती हैं तो ये ब्रा उनके लिए काम की है। 
पुशअप्स ब्रा
अगर आपके ब्रेस्ट बड़े हैं तो पुशअप्स ब्रा सही रहेगी। ये मैक्सिमम कवरेज देने के लिए इस्तेमाल की जाती है। इसकी डिजाइन कुछ ऐसी बनी होती है कि इसका कप एरिया ज्यादा होता है।
पेस्टीज
इस तरह की ब्रा का कप काफी छोटा होता है। इसे बड़े ब्रेस्ट वाली महिलाएं नहीं पहन सकतीं।
विज्ञापन

5 of 6
bra - फोटो : pixabay
कैसे करें इस्तेमाल
स्टिक ऑन ब्रा को इस्तेमाल करते समय ध्यान रखें कि पसीना ना निकले। साथ ही सही पोजीशन सेट करने के बाद इसे स्टिक करें। दोनों कप्स को एक साथ स्टिक करने की बजाय अलग-अलग स्टिक करें। इससे ज्यादा आसानी होगी और पूरा कवरेज मिलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
bra - फोटो : facebook
इसके साथ ही स्टिक ऑन ब्रा को साफ करना भी काफी जरूरी होता है। एक बार भी पहनने पर इसे साफ जरूर करें। खासतौर पर इसके चिपकने वाले हिस्से पर सफाई बेहद जरूरी है। जिससे कि यहां जमा गंदगी और ऑयल अच्छे से साफ हो जाए। ब्रा कप्स को धोने के लिए गुनगुने पानी और हैंड सोप को मिला लें। फिर इससे कप्स को साफ करें। साथ ही इसे पूरी तरह सूख जाने के बाद ही फिर से पहनें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें