इतने तरीके के शेपवियर
अगर आपको केवल शरीर के ऊपरी हिस्से यानी पेट के आसपास की साधारण चर्बी को कम दिखाना है तो कैमिसोल स्टाइल शेपवियर सही रहेगा। लेकिन अगर आपके टमी को ज्यादा सपोर्ट की जरूरत है तो इसके लिए वेस्ट क्लिंचर शेपवियर बेस्ट रहेगा। ये पेट के साथ कमर की चर्बी को कम करता है और फिट दिखाता है।
अगर एक स्टाइलिश गाउन के लिए आप बेस्ट शेपवियर देख रही हैं तो बॉडी स्लिप शेपवियर परफेक्ट चुनाव है। इसे पहनकर आपकी फिगर सही दिखेगी और खुद में कांफिडेंस भी रहेगा।
वहीं अगर आप थाई स्लिमर शेपवियर पहनेंगी तो इससे पैर के आसपास की चर्बी को कम दिखाने में मदद मिलेगी। साथ ही इसे जींस, पैंट, लांग स्कर्ट के साथ किसी भी ड्रेस के साथ पहन सकती हैं।