फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का फैशन: ऑफिस से लेकर पार्टी तक में पहनने के लिए बेस्ट हैं कुर्ते की ये डिजाइन, दिखेंगी स्टाइलिश

Wed, 02 Mar 2022 11:35 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
kurta in trend - फोटो : instagram
एथिनिक लुक में कुर्ता पहनना बहुत सारी लड़कियों को पसंद होता है। कुर्ता ना केवल कंफर्टेबल होता है बल्कि इसे सही तरीके से कैरी कर स्टाइलिश भी दिखा जा सकता है। आजकल सिंपल कुर्ते के साथ भी अलग डिजाइन के बॉटम वियर के साथ इसे स्टाइलिश बनाया जा सकता है। वहीं एक्सेसरीज की मदद से भी कुर्ता पहन आकर्षक दिखा जा सकता है। ऑफिस वियर से लेकर पार्टी वियर में कुर्ते की अलग डिजाइन के साथ परफेक्ट लुक पाया जा सकता है। तो चलिए जानें कुर्ते की कौन-कौन सी डिजाइन है जो आपको परफेक्ट लुक देने में मदद करेगी। 
विज्ञापन

2 of 6
kurta - फोटो : instagram
सिंपल स्ट्रेट कुर्ता
आमतौर पर साइड कट वाले स्ट्रेट कुर्ते हर लड़की पहनना पसंद करती है। इसके साथ चूड़ीदार से लेकर सलवार, पटियाला, पलाजो के साथ मैच कर शानदार लुक पाया जा सकता है। इसे ए लाइन कुर्ता भी कहते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
floor kurta - फोटो : instagram
फ्लोर लेंथ कुर्ते
इन दिनों फ्लोर लेंथ कुर्ते का काफी ज्यादा क्रेज है। ये कुर्ते पूरे पैर तक लंबे होते हैं। जिन्हें अलग-अलग दुपट्टों के साथ पेयर कर लड़कियां पहनना पसंद करती है। शादी समारोह में इस तरह के कुर्ते आकर्षक लुक देते हैं। 

4 of 6
अंगरखा कुर्ता - फोटो : instagram
अंगरखा कुर्ता
अंगरखा कुर्ता अनारकली डिजाइन में होता है लेकिन इसकी लंबाई काफी कम होती है। वहीं इस तरह के कुर्ते को पटियाला पायजामे  से लेकर गरारे तक के साथ एक्ट्रेस पहने नजर आ चुकी हैं। ये कुर्ता काफी हटके लुक देता है। इसे आप किसी डे आउटिंग से लेकर घर के फंक्शन में ट्राई कर सकती हैं। इस डिजाइन के कुर्ते काफी शानदार और हटके नजर आते हैं। अंगरखा कुर्ते में बस्ट एरिया के पास से ही प्लीट्स बनी होती हैं। जो काफी घेरदार होती है। 
विज्ञापन

5 of 6
anarkali suit - फोटो : instagram
अनारकली कुर्ता
अनारकली कुर्ता काफी एलिगेंट और क्लासी लुक देता है। पैरों तक लंबे और ढेर सारी प्लीट्स डले कुर्ते होते हैं। जिनमे काफी घेर होता है। कमर तक टाइट फिटिंग होने के बाद इसमे नीचे की तरफ ढेर सारी कलियां होती हैं। अनारकली कुर्ते को हर साइज की लड़कियां पहन सकती हैं। इसमे उनका लुक आकर्षक लगता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
kurta - फोटो : instagram
फ्लेयर्ड कुर्ती
फ्लेयर्ड कुर्ता इन दिनों ट्रेंड में है। ए लाइन और अनारकली डिजाइन से मैच करते ये कुर्ते साइड से बंद होते हैं। पर इसमे अनारकली कुर्ते की तरह प्लेट्स नहीं होती हैं। इसे पलाजो से लेकर पटियाला पायजामे तक के साथ मैच किया जा सकता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें