फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Women Makeup Tips: हर महिला के बैग में होनी चाहिए ये छोटी-सी मेकअप किट

Sun, 25 Jan 2026 12:05 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Women Makeup Tips: आज की तेज रफ्तार जिंदगी में हर समय भारी मेकअप किट साथ रखना आसान नहीं है। ऐसे में बैग में रखी एक स्मॉल मेकअप किट आपके लिए सुविधाजनक साबित होगी।
विज्ञापन
1 of 7
हर महिला के बैग में होनी चाहिए ये छोटी-सी मेकअप किट - फोटो : instagram
Women Makeup Tips: आज की भाग-दौड़ भरी जिंदगी में हर महिला चाहती है कि वह हमेशा फ्रेश और आत्मविश्वासी दिखे। इसके लिए अक्सर आप अपने बैग में भारी मेकअप किट लेकर चलती है, जो कि काफी असुविधाजनक है। ऐसे में क्यों न आप अपने लिए एक स्मॉल मेकअप किट तैयार करें, जिसमें सारा जरूरी मेकअप हो और वह आपको हर मौके पर तैयार रहने का भरोसा दे।
 
विज्ञापन

2 of 7
हर महिला के बैग में होनी चाहिए ये छोटी-सी मेकअप किट - फोटो : Adobe stock
मॉइश्चराइजर और सनस्क्रीन
  • इस मेकअप किट में पहली सबसे जरूरी है, आपकी त्वचा के प्रकार के अनुसार एक छोटा, अच्छा मॉइश्चराइजर व सनस्क्रीन।
  • आप कहीं भी तैयार हों मगर मॉइश्चराइजर लगाने के बाद, सनस्क्रीन लगाना न भूलें, जो आपकी त्वचा को सूरज की हानिकारक यूवी किरणों से बचाती है।
  • इसलिए यह आपकी स्मॉल मेकअप किट का एक अहम हिस्सा है।

 
विज्ञापन

3 of 7
हर महिला के बैग में होनी चाहिए ये छोटी-सी मेकअप किट - फोटो : Adobe stock
प्राइमर
  • इसका मुख्य काम स्किन को मेकअप के लिए तैयार करना है।
  • प्राइमर रोम छिद्रों को भरकर सतह को चिकना बनाता है, दाग-धब्बे छुपाता है और मेकअप को लंबे समय तक टिकने में मदद करता है।
  • यह तेल को नियंत्रित करता है और मेकअप को त्वचा में अच्छी तरह सेट होने देता है।
  • छोटे पैक वाला प्राइमर अचानक किसी भी आउटिंग या ऑफिस प्रेजेंटेशन लिए आपके लुक फ्रेश बनाने में मदद करता है, जिससे आपका मेकअप परफेक्ट दिखता। इ
  • सलिए अपनी मेकअप किट में इसे जरूर शामिल करें।

 

4 of 7
हर महिला के बैग में होनी चाहिए ये छोटी-सी मेकअप किट - फोटो : Adobe stock
फाउंडेशन और कंसीलर
  • आप किट में इन दोनों ही चीजों को जरूर शामिल करें, क्योंकि ये दोनों ही चीजें मेकअप के लिए परफेक्ट बेस तैयार करने में मदद करती हैं।
  • स्किन टोन से मेल खाने वाला हल्का और लॉन्ग-लास्टिंग फाउंडेशन चेहरे को नेचुरल और स्मूद लुक देता है।
  • वहीं, कंसीलर दाग-धब्बों, पिंपल्स और डार्क सर्कल्स को छिपाता है।
  • आप किट में छोटा-सा कलर करेक्टर भी शामिल करें, जो चेहरे को फ्रेश दिखाएगा।

 
विज्ञापन

5 of 7
हर महिला के बैग में होनी चाहिए ये छोटी-सी मेकअप किट - फोटो : Adobe stock
थोड़ा-सा मस्कारा
  • आप अपनी स्मॉल मेकअप किट में मस्कारा भी जरूर रखें, क्योंकि यह आंखों की खूबसूरती को तुरंत निखार देता है।
  • सही तरीके से लगाया गया मस्कारा पलकों को लंबा और घना बनाकर आंखों को बड़ा, फ्रेश और आकर्षक दिखाता है।
  • ऐसे में थकान भरे चेहरे पर थोड़ा-सा मस्कारा भी पूरे लुक में जान डाल देता है।
  • यह आंखों के मेकअप को पूरा करता है और चेहरे पर नेचुरल ग्लो लाता है।
  • कम समय में चेहरे पर प्रभावी बदलाव दिखाने वाला मस्कारा छोटी किट का परफेक्ट हिस्सा है।

 
विज्ञापन

6 of 7
हर महिला के बैग में होनी चाहिए ये छोटी-सी मेकअप किट - फोटो : Adobe stock
ब्लश
  • महिलाओं को अब ब्लश भी खूब भा रहा है, क्योंकि यह चेहरे को तुरंत फ्रेश और हेल्दी लुक देता है।
  • हल्का-सा ब्लश गालों पर नेचुरल गुलाबी निखार लाकर चेहरे की रंगत को निखार देता है।
  • यह गालों की हड्डियों को उभारकर चेहरे को ज्यादा आकर्षक भी बनाता है।
  • अलग-अलग फॉर्मूले वाला ब्लश हर स्किन टाइप पर आसानी से सेट हो जाता है, लेकिन आप अपनी किट में वही ब्लश शामिल करें, जो आप पर फबे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
हर महिला के बैग में होनी चाहिए ये छोटी-सी मेकअप किट - फोटो : Adobe stock
लिपस्टिक
  • लिपस्टिक स्मॉल मेकअप किट का सबसे जरूरी और असरदार प्रोडक्ट है, क्योंकि यह अकेले ही पूरे लुक को निखार देती है।
  • सही शेड की एक लिपस्टिक चेहरे को तुरंत फ्रेश और आकर्षक बना सकती है।
  • यह न सिर्फ होंठों की खूबसूरती बढ़ाती है, बल्कि आत्मविश्वास भी बढ़ा देती है।
  • कई लिपस्टिक में मौजूद मॉइश्चराइजर और एसपीएफ होंठों को नमी और सुरक्षा देते हैं।
  • किट में सबसे कम जगह घेरने वाली लिपस्टिक किसी भी समय आपको बेस्ट लुक देने के लिए तैयार रहती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें