फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

26 January Outfit Ideas: तिरंगा फहराने से पहले खुद हों तैयार, पुरुषों और महिलाओं के लिए फैशन टिप्स

Sun, 25 Jan 2026 09:25 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Tricolor Dress Ideas For Republic Day: अगर आप गणतंत्र दिवस के मौके पर सबसे अलग दिखना चाहते हैं तो इस लेख को आखिर तक पढ़ें। यहां हम आपको महिलाओं से लेकर पुरुषों के लिए भी कुछ फैशन आइडिया देंगे। 
विज्ञापन
1 of 7
तिरंगा फहराने से पहले खुद हों तैयार - फोटो : instagram
Tricolor Dress Ideas For Republic Day: तिरंगा केवल एक झंडा नहीं, बल्कि हमारी पहचान, सम्मान और देशभक्ति का प्रतीक है। जब हम तिरंगा फहराने जाते हैं, तो हमारा पहनावा भी उसी गर्व और गरिमा को दर्शाना चाहिए। आज के दौर में देशभक्ति और फैशन साथ-साथ चलते हैं।

चाहे आप स्वतंत्रता दिवस हो या गणतंत्र दिवस, सही आउटफिट न सिर्फ आपको आत्मविश्वास देता है बल्कि आपकी तस्वीरों और पब्लिक अपीयरेंस को भी खास बनाता है। पुरुषों और महिलाओं दोनों के लिए तिरंगे के रंगों में स्टाइलिश दिखना अब पहले से कहीं ज्यादा आसान हो गया है।

खादी से लेकर इंडो-वेस्टर्न और मॉडर्न लुक तक, हर किसी के लिए फैशन के कई विकल्प मौजूद हैं। तिरंगा फहराने से पहले अगर आप खुद को स्टाइलिश तरीके से तैयार करते हैं, तो यह आपके देशप्रेम को और भी खूबसूरत अंदाज़ में पेश करता है।
विज्ञापन

2 of 7
पुरुषों के लिए फैशन टिप्स - फोटो : instagram
पुरुषों के लिए फैशन टिप्स
  • तिरंगा फहराने के मौके पर पुरुषों के लिए सफेद कुर्ता-पायजामा हमेशा एक क्लासिक विकल्प रहता है। 
  • इसके साथ तिरंगा स्टोल या खादी कुर्ता पहनकर लुक को देशभक्ति टच दिया जा सकता है। 
  • अगर आप थोड़ा फॉर्मल और एलिगेंट दिखना चाहते हैं तो कुर्ते के ऊपर नेहरू जैकेट भी पहन सकते हैं।

 
विज्ञापन

3 of 7
पुरुषों के लिए फैशन टिप्स - फोटो : instagram
ये आउटफिट भी देख सकते हैं
  • वेस्टर्न लुक पसंद करने वालों के लिए व्हाइट शर्ट और ब्लू जींस का कॉम्बिनेशन बेहद साफ-सुथरा और ट्रेंडी लगता है
  • ऑरेंज या ग्रीन कलर की पॉकेट स्क्वायर या छोटा सा तिरंगा बैज इस लुक को खास बना देता है।

 

4 of 7
पुरुषों के लिए फैशन टिप्स - फोटो : instagram
फुटवियर और एक्सेसरीज कैसी हो ?
  • फुटवियर में ब्राउन या ब्लैक कोल्हापुरी चप्पल या सिंपल जूते पहनें। 
  • एक्सेसरीज़ में सिंपल वॉच और मिनिमल ज्वेलरी रखें ताकि लुक सादगी और गरिमा के साथ पूरा हो सके।

 
विज्ञापन

5 of 7
महिलाओं के लिए फैशन टिप्स - फोटो : Adobe stock
महिलाओं के लिए फैशन टिप्स
  • महिलाओं के लिए सफेद साड़ी के साथ तिरंगा एक्सेसरीज सबसे खूबसूरत और पारंपरिक विकल्प माना जाता है
  • इसके अलावा खादी कुर्ती और प्लाज़ो न सिर्फ आरामदायक होते हैं बल्कि देशभक्ति के मौके पर बेहद एलिगेंट भी लगते हैं।

 
विज्ञापन

6 of 7
महिलाओं के लिए फैशन टिप्स - फोटो : instagram
सूट भी दिखेगा कमाल
  • अगर आप मॉडर्न लुक चाहती हैं तो तिरंगे शेड्स वाला सूट पहन सकती हैं। 
  • मेकअप को हल्का रखें और ऑरेंज या ग्रीन बिंदी लगाकर अपने लुक में देशभक्ति का रंग भरें।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
महिलाओं के लिए फैशन टिप्स - फोटो : instagram
एक्सेसरीज कैसी हो ?
  • एक्सेसरीज़ में तिरंगे रंग की चूड़ियां या ईयररिंग्स चुनें।
  •  फुटवियर में जूती या सैंडल पहनें और नेचुरल हेयरस्टाइल अपनाएं।
  • ऐसा करने से आपका पूरा लुक सादगी, स्टाइल और देशप्रेम का सुंदर मेल बन सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें