फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Esha Gupta: बोल्ड नेकलाइन वाले ब्लाउज में ईशा गुप्ता बनीं मॉडर्न दुल्हन, तस्वीरों पर फैंस ने किए ऐसे कमेंट

Mon, 22 Aug 2022 05:35 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
esha gupta - फोटो : instagram
ईशा गुप्ता अपने बोल्ड लुक्स की वजह से हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। कैजुअल वियर से लेकर एथिनिक वियर में ईशा बोल्डनेस के साथ समझौता नहीं करतीं। इंस्टाग्राम पर उनके फैशन फोटोशूट की तस्वीरें अक्सर ही नजर आती हैं। जिसमे वो बेहद गॉर्जियस दिखती हैं। अभी हाल ही में ईशा ने अपने फोटोशूट की तस्वीरें साझा की हैं। जिसमे वो लैवेंडर कलर के लहंगे में बेहद आकर्षक लग रही हैं।
विज्ञापन

2 of 5
esha gupta - फोटो : instagram
ईशा गुप्ता ने अपने फोटोशूट की तस्वीरें फैंस के लिए साझा की हैं। जिसमे वो लैवेंडर कलर के लहंगे में मॉडर्न ब्राइड बनीं दिख रही हैं। जिस पर महीन मैचिंग के धागों के साथ सिकुइन वर्क किया गया है। वहीं इस भारी-भरकम एंब्रायडरी वाले लहंगे के साथ स्वीटहार्ट नेकलाइन और शार्ट स्लीव के ब्लाउज को मैच किया गया है। जिसकी डीप प्लजिंग नेकलाइन इसे बोल्ड बनाने के लिए काफी दिख रही है। वहीं हैवी फ्लोई लहंगा बेहद खूबसूरत दिख रहा है। जिसके साथ मैचिंग के दुपट्टे को कंधे पर स्टाइल किया गया है। 
विज्ञापन

3 of 5
ईशा गुप्ता - फोटो : insta
वहीं इस लैवेंडर कलर के लहंगे को ईशा ने हैवी ज्वैलरी के साथ मैच किया है। स्टेटमेंट गोल्ड नेकपीस के साथ गोल्डन माथपट्टी को ईशा ने कैरी किया है। वहीं इस लुक को खुले बालों के साथ कंप्लीट लुक दिया गया है। बात करें मेकअप की तो ब्लश चिक्स, न्यूड आईशैडो के साथ न्यूड ब्राउन लिपस्टिक के साथ लुक को कंप्लीट किया गया है। 

4 of 5
esha gupta - फोटो : instagram
ईशा गुप्ता की इन तस्वीरों पर फैंस ने भी जमकर रिएक्शन दिया है और कमेंट कर रहे हैं। बता दें कि ईशा अक्सर ही अपने फैशन फोटोशूट से फैंस को इंप्रेस करती रहती हैं। पिछले दिनों ही दुल्हन बना ईशा का लुक सामने आया था। ब्राइडल मैगजीन के लिए कराए फोटोशूट में वो बेहद खूबसूरत दिख रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
esha gupta - फोटो : instagram
सुर्ख लाल रंग का जोड़ा पहने ईशा ने इस लुक की तस्वीरों के साथ ही वीडियो भी साझा किया था। जिसमे उनका सेसी लुक देख फैंस क्रेजी हो गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें