फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bromidosis: देर तक जूते पहनने के बाद पैर से आ रही है बदबू, इन आसान उपायों से दूर होगी दुर्गंध

Sun, 08 Mar 2026 01:02 PM IST
Shikhar Baranawal लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

How To Remove Foot Odor: ठंड का मौसम जाने के बाद जैसे-जैसे गर्मी आ रही है, पैर में बदबू की समस्या बढ़ती जा रही है। असल में इस मौसम में जब लोग देर तक जूता मोजा पहनते हैं तो जूता उतारने के बाद पैर बदबू करने लगता है। आइए इस लेख में इसी के बारे में विस्तार से जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
पैर से बदबू आना - फोटो : Adobe Stock
How To Remove Foot Odor: सर्दियों के अंत और गर्मी की शुरुआत के इस मौसम में बंद जूते पहनना पैरों के लिए काफी चुनौतीपूर्ण हो सकता है। ऑफिस जाने वाले लोगों या एथलीट्स को अक्सर दिनभर जूते पहनने पड़ते हैं, जिसके कारण पैरों में पसीना आता है और बैक्टीरिया पनपने लगते हैं। पैरों की दुर्गंध को मेडिकल भाषा में 'ब्रोमिडोसिस' कहा जाता है, जो न सिर्फ सामाजिक शर्मिंदगी का कारण बनती है बल्कि यह दुर्गंध आपको खुद को भी बहुत परेशान करती है।

जब पैरों का पसीना जूतों के भीतर बंद रहता है, तो वहां मौजूद बैक्टीरिया इसे सोखकर दुर्गंध पैदा करने वाले एसिड छोड़ते हैं। अगर आप भी जूते उतारते ही कमरे में फैलने वाली गंध से परेशान हैं, तो आपको महंगे डिओडोरेंट के बजाय कुछ जरूरी स्वच्छता नियमों और घरेलू उपायों की जरूरत है। पैरों की सही देखभाल न सिर्फ गंध को दूर करती है, बल्कि आपकी त्वचा को भी कोमल और संक्रमण मुक्त बनाए रखती है।
विज्ञापन

2 of 5
पैर से बदबू आना - फोटो : Adobe Stock
नमक और सिरके के पानी का जादुई असर
  • पैरों की गहराई से सफाई के लिए एप्सम साल्ट या साधारण नमक को गुनगुने पानी में डालें और फिर उसमें पैर डालकर 15-20 मिनट तक बैठें।
  • आप पानी में आधा कप एप्पल साइडर विनेगर (सिरका) भी मिला सकते हैं, जो एसिडिक होने के कारण बैक्टीरिया को जड़ से खत्म कर देता है।
  • यह प्रक्रिया न सिर्फ दुर्गंध को खत्म करती है, बल्कि पैरों की थकान को भी दूर करती है और मृत त्वचा को हटाने में भी मदद करती है।
 
ये भी पढ़ें- No-Makeup Look: बिना मेकअप के 5 मिनट में कैसे पाएं नेचुरल ब्यूटी, यहां जानें
विज्ञापन

3 of 5
पैर से बदबू आना - फोटो : Adobe Stock
जूतों के भीतर की गंध को ऐसे करें नियंत्रित
  • एक ही जोड़ी जूते लगातार दो दिन न पहनें, जूतों को कम से कम 24 घंटे धूप या हवा में सूखने के लिए छोड़ दें।
  • जूतों के भीतर की नमी और बदबू सोखने के लिए रात भर बेकिंग सोडा छिड़क कर छोड़ दें या पुराने टी-बैग्स का इस्तेमाल करें।
  • रात भर के लिए प्रत्येक जूते में एक या दो सूखे टी-बैग्स रख दें, चाय की पत्ती नमी सोख लेते हैं, जिससे जूते फ्रेश हो जाते हैं। 
  • हमेशा सूती मोजे ही पहनें, क्योंकि वे पसीने को सोख लेते हैं, जबकि सिंथेटिक मोजे नमी को रोककर बैक्टीरिया बढ़ाते हैं।

ये भी पढ़ें- Beauty Tips: क्या आप भी कर रही हैं ओवर स्किनकेयर? ये आदतें आपकी त्वचा को पहुंचा रही हैं नुकसान
 

4 of 5
पैर से बदबू आना - फोटो : Adobe Stock
फिटकरी और लैवेंडर ऑयल
  • नहाने के बाद पैरों के तलवों पर फिटकरी रगड़ना एक बेहतरीन नेचुरल एंटी-सेप्टिक उपाय है जो पसीने को कम करता है।
  • लैवेंडर या टी-ट्री ऑयल की कुछ बूंदें पैरों पर मलने से न सिर्फ अच्छी खुशबू आती है, बल्कि इनके एंटी-फंगल गुण संक्रमण से भी बचाते हैं।
  • मोजे पहनने से पहले पैरों पर थोड़ा सा 'एंटी-फंगल पाउडर' छिड़कें, जिससे पैर दिन भर सूखे रहें।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
देर तक जूता पहनने से होने वाली परेशानी - फोटो : freepik
स्वच्छता ही है सबसे बड़ा समाधान

पैरों की दुर्गंध कोई लाइलाज बीमारी नहीं है, बल्कि यह सिर्फ थोड़ी सी लापरवाही का नतीजा है। अपने नाखूनों को नियमित रूप से काटें और उंगलियों के बीच की जगह को हमेशा सूखा रखें, क्योंकि सबसे ज्यादा बैक्टीरिया वहीं पनपते हैं। जब हम अपनी पर्सनालिटी पर इतना ध्यान देते हैं, तो पैरों की स्वच्छता को नजरअंदाज करना आपकी छवि बिगाड़ सकता है। ऊपर दिए गए आसान घरेलू नुस्खे अपनाकर आप बिना किसी अतिरिक्त खर्च के आत्मविश्वास के साथ कहीं भी अपने जूते उतार सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें