फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Eid Milad Un Nabi 2024: ईद-ए-मिलाद के दिन पाकिस्तानी सूट के ये डिजाइन बढ़ा देंगे आपके चेहरे का नूर

Sun, 15 Sep 2024 10:40 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप ईद-ए-मिलाद के दिन अपना खूबसूरत अंदाज दिखाना चाहती हैं, तो यहां हम आपको आउटफिट के कुछ लेटेस्ट कलेक्शन दिखाने जा रहे हैं। 
विज्ञापन
1 of 7
पाकिस्तानी सूट - फोटो : instagram
Eid Milad Un Nabi 2024: ईद ए मिलाद, जिसे मिलाद-उन-नबी भी कहा जाता है, इस पर्व का इस्लाम धर्म में काफी महत्व है। कहा जाता है कि इसी दिन इस्लाम के पैगंबर मोहम्मद का जन्म हुआ था। ये पर्व इस्लामी कैलेंडर के तीसरे महीने रबीउल अव्वल की 12वीं तारीख को मनाया जाता है। इस साल ये पर्व 16 सितंबर यानी कि सोमवार को मनाया जाएगा। इस्लाम धर्म के लोग इस दिन पैगंबर मोहम्मद साहब की शिक्षाओं और जीवन को याद करते हैं।

इस खास पर्व को मनाने के लिए लोग कई दिन पहले से ही तैयारियों में जुट जाते हैं। खासतौर पर महिलाएं इस दिन हाथों पर मेहंदी रचाती हैं और काफी अच्छे से तैयार होती हैं। अगर आप ईद-ए-मिलाद के दिन अपना खूबसूरत अंदाज दिखाना चाहती हैं, तो यहां हम आपको आउटफिट के कुछ लेटेस्ट कलेक्शन दिखाने जा रहे हैं। इस तरह से सूट आपको आसानी से बाजार में रेडीमेड मिल जाएंगे। 
विज्ञापन

2 of 7
पाकिस्तानी सूट - फोटो : instagram
पहला डिजाइन

अगर दुपट्टे वाला सूट पहनने का मन नहीं है तो आप ऐसे आउटफिट का चयन कर सकती हैं। पाकिस्तानी स्टाइल का कुर्ता प्लाजो के साथ स्टाइलिश लुक देने का काम करेगा। इस लुक के साथ पैरों में मोजरी ही पहनें। 
विज्ञापन

3 of 7
पाकिस्तानी सूट - फोटो : instagram
दूसरा डिजाइन

बहुत सी महिलाओं को त्योहारों पर चटक रंग पहनना पसंद होते हैं। ऐसे में आप इस तरह के सूट का चयन कर सकती हैं। चटक रंग हर महिला पर खिलता है। खासतौर पर रंगों का ये मेल तो देखने में और प्यारा लग रहा है। 

4 of 7
पाकिस्तानी सूट - फोटो : instagram
तीसरा डिजाइन

अगर चूड़ीदार पहनने का मन है तो आप ऐसा सूट चुन सकती हैं। चूड़ीदार पायजामी के साथ ऐसा पाकिस्तानी स्टाइल का कुर्ता आपके लुक को और भी प्यारा दिखाएगा। इसके साथ हेयर स्टाइल भी अलग तरह की ही बनाएं। 
विज्ञापन

5 of 7
पाकिस्तानी सूट - फोटो : instagram
चौथा डिजाइन

पेस्टल रंग में प्लाजो सूट काफी खूबसूरत लुक देने का काम करता है। इस तरह के सूट की स्लीव या तो फुल कराएं या फिर पौन। हाफ स्लीव आपके लुक को खराब दिखा सकती हैं। 
विज्ञापन

6 of 7
पाकिस्तानी सूट - फोटो : instagram
पांचवां डिजाइन

अगर पेस्टल रंग में कुछ हैवी पहनने का सोच रही हैं तो इस डिजाइन का चयन करें। आजकल पेस्टल रंग के आउटफिट हर महिला को पसंद आते हैं। पेस्टल रंग पर ऐसा हैवी वर्क का काम लगता भी काफी प्यारा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
पाकिस्तानी सूट - फोटो : instagram-Falaq Naazz
छटवां डिजाइन

आप चाहें तो इस तरह का पीच रंग का सलवार और कुर्ता भी ईद के दिन कैरी कर सकती हैं। इसके साथ लाल चटक रंग का दुपट्टा आपकी खूबसूरती को बढ़ाने का काम करेगा। ऐसे सूट के साथ अपने बालों में पोनीटेल बनाएं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें