फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Eid Celeb Looks: हुमा कुरैशी से लेकर सोनाक्षी सिन्हा तक, ईद पर इन अभिनेत्रियों ने दिखाया अपना खूबसूरत अंदाज

Thu, 11 Apr 2024 04:28 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ईद के त्योहार पर शमा सिकंदर से लेकर सोनाक्षी सिन्हा तक ने ईद की बधाई देते हुए अपनी तस्वीरें साझा कीं। 
विज्ञापन
1 of 7
ईद पर इन अभिनेत्रियों ने दिखाया अपना खूबसूरत अंदाज - फोटो : instagram
बीती रात चांद का दीदार होने के बाद आज देशभर में ईद का त्योहार मनाया जा रहा है। ईद का दिन मुस्लिम धर्म के लोगों के लिए बेहद खास होता है। इस दिन लोग नए-नए कपड़े पहनकर एक-दूसरे के घर जाते हैं, और अपनों को ईद की बधाई देते हैं। बहुत से लोग तो अपने घरों में अपने दोस्तों को ईद की पार्टी भी देते हैं।

जहां एक तरफ लोग ईद की खुशियां मना रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ कई अभिनेत्रियों ने भी आज के दिन को खास बनाने के लिए अपनी तस्वीरें साझा की हैं। इन अभिनेत्रियों में सोनाक्षी सिन्हा से लेकर शमा सिकंदर तक शामिल हैं। सभी अभिनेत्रियों ने एथनिक पहनकर अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की हैं। लोगों को उनका अंदाज काफी पसंद आ रहा है। आइए आप भी नजर डालिए इनकी तस्वीरों पर। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
ईद पर इन अभिनेत्रियों ने दिखाया अपना खूबसूरत अंदाज - फोटो : instagram
शमा सिकंदर

व्हाइट रंग के इस शरारा सूट में शमा बला की खूबसूरत दिख रहीं हैं। उनके कुर्ते पर कलरफुल वर्क भी है। एक्ट्रेस का ये ईद लुक लोगों को काफी पसंद आ रहा है। 
विज्ञापन

3 of 7
ईद पर इन अभिनेत्रियों ने दिखाया अपना खूबसूरत अंदाज - फोटो : instagram
सोनाक्षी सिन्हा

एक्ट्रेस ने ईद के मौके पर अपनी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है- ईद मुबारक। इस तस्वीर में सोनाक्षी सिन्हा ने मैरून रंग का लहंगा पहना हुआ है। उनके कानों में झुमके और उंगली में बड़ी सी अंगूठी देखने में काफी प्यारी लग रही थी। 

4 of 7
ईद पर इन अभिनेत्रियों ने दिखाया अपना खूबसूरत अंदाज - फोटो : instagram
सोहा अली खान

चटक लाल और गोल्डन रंग के इस अनारकली सूट में अपनी कई फोटोज शेयर की हैं। अनारकली सूट के साथ एक्ट्रेस ने अपने बालों को कर्ल करके खुला रखा था। उनके कानों में हैवी झुमके उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहे थे। 
विज्ञापन

5 of 7
ईद पर इन अभिनेत्रियों ने दिखाया अपना खूबसूरत अंदाज - फोटो : instagram
हर्षाली मल्होत्रा

सलमान खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ में मासूम मुन्नी का किरदार निभाने वालीं हर्षाली मल्होत्रा ने आज एक वीडियो साझा किया। जिसमें वो ब्लैक रंग का आउटफिट पहनें नजर आईं। इस दौरान उन्होंने माथे पर मांगटीका और पासा भी लगाया था। 
विज्ञापन

6 of 7
ईद पर इन अभिनेत्रियों ने दिखाया अपना खूबसूरत अंदाज - फोटो : instagram
स्वरा भास्कर

स्वरा भास्कर ने ईद पर अपनी बेटी और पति के साथ कई तस्वीरें साझा कीं। इस दौरान एक्ट्रेस ने ब्लैक और गोल्डन रंग का प्लाजो सूट पहना था। उनका ये अंदाज लोगों को काफी पसंद आया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
ईद पर इन अभिनेत्रियों ने दिखाया अपना खूबसूरत अंदाज - फोटो : instagram
हुमा कुरैशी

फ्लोरल प्रिंट के इस अनारकली सूट में हुमा बला की खूबसूरती लग रही हैं। उन्होंने अपने इस लुक के साथ बालों को खुला रखा है। कानों में हैवी झुमके उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहे थे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें