फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Eid Latest Mehndi Design: ईद के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन, जो हर आउटफिट पर लगेंगे परफेक्ट

Tue, 17 Mar 2026 05:00 PM IST
Shivani Awasthi लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

Latest Mehndi Design Ideas: रमजान का पाक महीना चल है और अब बस ईद का इंतजार है। ईद पर अपनी हथेलियों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए मेहंदी की वायरल डिजाइन को चुनें। 
विज्ञापन
1 of 7
ईद की मेहंदी डिजाइन - फोटो : Amar ujala
Eid 2026 Top 10 Mehndi Designs Image: ईद आने वाली है। ईद मनाने के लिए लोगों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। नए कपड़े, सुंदर एक्सेसरीज, स्किन केयर रूटीन शुरू हो चुके हैं ताकि ईद पर चांद से निखार के साथ तैयार हो सकें। इस मौके पर महिलाएं अपने हाथों को और खूबसूरती देने के लिए मेहंदी रचाती हैं। हालांकि सिर्फ मेहंदी के लाल रंग से ही हथेली प्यारी नहीं लगेगी, अगर ईद की कोई खास मेहंदी डिजाइन हथेली पर सजा दी जाए तो खूबसूरती में चार चांद लग सकते हैं। 

हालांकि जब आप मेहंदी रचाने के लिए बैठते हैं तो आपको वही साधारण सी डिजाइन लगवा लेते हैं जो लगभग एक सी दिखती हैं। लेकिन अगर आप चाहते हैं कि इस वर्ष ईद पर आपकी हथेली अपनी खूबसूरती खुद बयां करे तो यहां ईद के लेटेस्ट टाॅप 10 मेहंदी डिजाइन के आइडिया दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 7
ईद के लिए अरेबिक मेहंदी डिजाइन - फोटो : instagram

 

अरेबिक मेहंदी डिजाइन 

ईद पर अरेबिक मेहंदी डिजाइन लगा सकती हैं। ये डिजाइन अपनी बोल्ड आउटलाइन, फूलों के पैटर्न और पत्तियों व बेल के लिए प्रसिद्ध हैं। यह पारंपरिक भारतीय मेहंदी डिजाइन की तुलना में कम घनी लेकिन अधिक कलात्मक होती हैं। इन्हें बनाना सरल है, ये जल्दी सूखती हैं और आकर्षक दिखती हैं।
 

विज्ञापन

3 of 7
Eid Special Mehndi - फोटो : instagram

साधारण फ्रंट हैंड मेहंदी

अगर आप मेहंदी में सादगी चाहते हैं तो इस तरह की डिजाइन परफेक्ट रहेगी। कम समय में लग जाती है लेकिन बनावट आकर्षक होती है। आप बारीक फूलों, बेलों या मंडला आर्ट से हथेलियों को भर देते हैं।इस तरह की डिजाइन पारंपरिक में आधुनिकता के मिश्रण से तैयार की जाती है जो एलिगेंट और क्लासी लुक देती है। 

4 of 7
Eid Special Mehndi - फोटो : instagram

बैक हैंड स्टाइलिश मेहंदी

अगर आप चाहें तो हथेलियों के पीछे की साइड में मेहंदी लगा सकते हैं। इस तरह की डिजाइन आजकल चलन में है। इसमें लड़कियां बैक हैंड में इंडो अरेबिक स्टाइल की मेहंदी रचा लेती हैं। ये पार्टी और ईद के लिए बेस्ट होती है। मेहंदी डिजाइन में आप टेंडी पैटर्न बनाएं। कम घनी डिजाइन के साथ नेल पेंट से अपने हाथों की सुंदरता बढ़ा सकते हैं।

विज्ञापन

5 of 7
Eid Special Mehndi - फोटो : instagram

फुल हैंड ब्राइडल मेहंदी

अगर आप मेहंदी से पूरी हथेली को भरना चाहते हैं तो तस्वीर में नजर आ रही मेहंदी डिजाइन अच्छी लगेगी। इसमें जाली, मंडाला, मोर, बेल जैसे पैटर्न बना सकते हैं। यह डिजाइन घनी, जटिल और कलात्मक होती है जो कि हाथों को भरा हुआ लुक देती है। दुल्हनों के लिए ये मेहंदी डिजाइन परफेक्ट है।

विज्ञापन

6 of 7
Eid Special Mehndi - फोटो : instagram

ऊंगलियों की मेहंदी डिजाइन 

काॅलेज या दफ्तर जाने वाली महिलाएं जो पूरे हाथ में मेहंदी नहीं रचाना चाहती हैं वह डिजाइन को मिनिमल रखने के लिए उंगलियों की मेहंदी पैटर्न को अपनाएं। ये जल्दी के साथ स्टाइल देता है। इस तरह की डिजाइन सिर्फ उंगलियों में रचाकर हाथों को आकर्षक बनाने के लिए बेस्ट हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Eid Special Mehndi - फोटो : instagram
मिनिमल चांद डिजाइन

अगर आप पारंपरिक तरीके से हथेली पर मेहंदी लगाना चाहते हैं लेकिन न तो भरा हाथ और ना ही बेल डिजाइन पसंद करते हैं तो इस तरह से सिर्फ चांद डिजाइन बनाकर ईद स्पेशल मिनिमल मेहंदी रचा सकती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें