फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Summer Office Wear: गर्मी के मौसम में भी दिखना है कूल और प्रोफेशनल, तो अपनाएं ये ड्रेसिंग टिप्स

Sun, 15 Mar 2026 01:47 PM IST
Shikhar Baranawal लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Summer Office Outfits: मौसम बदल रहा है ऐसे में गर्मी के दिनों अक्सर लोगों के मन में ये सवाल रहता है कि आखिर ऑफिस में क्या पहनकर जाएं तो आरामदायक भी रहे और प्रोफेशनल भी दिखें। आइए इस लेख में इसी के बारे में जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
गर्मी के मौमस में ऑफिस जानें के कपड़ों के विकल्प - फोटो : freepik.com
Best Fabrics For Office In Summer: गर्मियों का मौसम शुरु हो चुका है और गुजरते दिन के साथ तापमान धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है। ऐसे में वर्किंग प्रोफेशनल्स के सामने सबसे बड़ी चुनौती यह होती है कि तपती धूप और पसीने के बीच खुद को 'कूल' और 'प्रोफेशनल' कैसे बनाए रखें।

अक्सर भारी फॉर्मल्स और गहरे रंग गर्मियों में न सिर्फ गर्मी सोखते हैं, बल्कि आपको दिन भर असहज और सुस्त महसूस कराते हैं। आज के नए फैशन ट्रेंड्स के अनुसार ऑफिस वियर में अब 'कंफर्ट' को प्राथमिकता दी जा रही है। गर्मियों में सही कपड़ों का चुनाव आपके आत्मविश्वास और कार्यक्षमता पर सीधा असर डालता है।

ऐसे में विशेषज्ञों के अनुसार इस मौसम में सूती, लिनन और खादी जैसे नेचुरल फैब्रिक का उपयोग करना सबसे अच्छा विकल्प है, जो त्वचा को सांस लेने की जगह देते हैं और शरीर के तापमान को नियंत्रित रखने में मदद करते हैं। इसके साथ ही पेस्टल और हल्के रंगों का चयन न सिर्फ आंखों को सुकून देता है, बल्कि सूर्य की किरणों को परावर्तित कर आपके शरीर को ठंडा रखने में मदद करता है।
विज्ञापन

2 of 5
हल्के रंग के कपड़े पहनकर ऑफिस में करें काम - फोटो : freepik.com
हल्के रंगों में क्या-क्या विकल्प हैं?
  • गर्मियों में ऑफिस के लिए लिनन और सूती कपड़े सबसे अच्छे होते हैं क्योंकि ये पसीने को जल्दी सोख लेते हैं।
  • गहरे काले या नेवी ब्लू की जगह स्काई ब्लू, लाइट पिंक, मिंट ग्रीन और ऑफ-व्हाइट जैसे रंगों को ऑफिस में पहनकर जा सकते हैं।
  • ये हल्के रंग न सिर्फ गर्मी कम महसूस कराते हैं, बल्कि प्रोफेशनल एनवायरमेंट में आपकी छवि को भी शालीन बनाते हैं।

ये भी पढ़ें- Chaitra Navratri 2026: नवरात्रि के हर दिन पहनें ये 9 शुभ रंग, होगी माता की विशेष कृपा!
विज्ञापन

3 of 5
वर्किंग वुमन के लिए कॉटन की कुर्तियां - फोटो : instagram
महिलाओं के लिए स्टाइलिश के विकल्प
  • वर्किंग वुमन के लिए कॉटन की कुर्तियां, लिनन ट्राउजर और फ्लेयर्ड स्कर्ट्स बेहतरीन विकल्प हैं।
  • इस मौसम में टाइट जींस के बजाय पलाजो या स्ट्रेट-कट पैंट्स पहनें, जो स्टाइल के साथ-साथ कंफर्टेबल भी होते हैं।
  • दुपट्टे या स्कार्फ के लिए शिफॉन या मलमल के कपड़ों का इस्तेमाल करें, जो वजन में हल्के हों और आरामदायक भी हों।

ये भी पढ़ें- Tan Removal Face Mask: टैनिंग हटाने के लिए क्या लगाएं? 5 होममेड फेस मास्क लाएंगे प्राकृतिक निखार

4 of 5
ऑफिस वर्किंग - फोटो : freepik.com
पुरुषों के लिए समर प्रोफेशनल लुक्स
  • पुरुषों को भारी ब्लेजर की जगह 'अनस्ट्रक्चर्ड लिनन जैकेट' या सिर्फ फॉर्मल शर्ट्स का चुनाव करना चाहिए।
  • टाइट फिटिंग वाली शर्ट्स के बजाय थोड़ी लूज और ब्रीदेबल फिटिंग अपनाएं, जिससे हवा का संचार बना रहे।
  • चिनोज और हल्के वजन वाले सूती ट्राउजर्स ऑफिस के लिए एक परफेक्ट 'बिजनेस कैजुअल' लुक देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फुटवियर - फोटो : Adobe stock
एक्सेसरीज और फुटवियर का तालमेल
  • अपने लुक को पूरा करने के लिए हल्के फुटवियर जैसे लोफर्स या बैलेरीनास चुनें, जिनमें पैरों को घुटन महसूस न हो।
  • भारी गहनों और लेदर बेल्ट्स के बजाय न्यूनतम एक्सेसरीज का उपयोग करें, जो पसीने के कारण त्वचा में जलन पैदा न करें।
  • सनग्लासेस और एक पानी की बोतल हमेशा साथ रखें। ध्यान रखें जब आप अंदर से आरामदायक महसूस करते हैं, तभी आप ऑफिस के काम में अपना बेस्ट दे पाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें