फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Eid 2025: ईद के लिए खरीद लें ऐसी ज्वेलरी, जो हर आउटफिट के साथ लगेगी कमाल की

Wed, 19 Mar 2025 03:25 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यदि आप ईद पर खूबसूरत दिखना चाहती हैं तो अपने लिए खास तरह की ज्वेलरी खरीद लें।
विज्ञापन
1 of 6
ईद के लिए खरीद लें ऐसी ज्वेलरी - फोटो : instagram
Eid 2025: ईद का त्योहार अपने साथ ढेरों खुशियां, उत्साह और उमंग लेकर आता है। इस त्योहार पर एक और चीज आती है, जो है महिलाओं और लड़कियों के लिए तैयार होने का मौका। ईद के हर महिला और लड़की खूब सजती और संवरती हैं। वो इस दिन के लिए नए-नए आउटफिट और ज्वेलरी खरीदती हैं।

यदि आप ज्वेलरी खरीदने का सोच रही हैं तो ईद के लिए ज्वेलरी खरीदते समय ऐसी चीजें चुनें, जो हर तरह के एथनिक और इंडो-वेस्टर्न आउटफिट के साथ मैच करें।  सही ज्वेलरी के साथ आप ईद पर सबसे खूबसूरत और स्टाइलिश दिखेंगी। यहां हम आपको इसी बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, कि ईद पर किस तरह की ज्वेलरी कैरी करके आप कमाल की लगेंगी। 
विज्ञापन

2 of 6
कुंदन ज्वेलरी - फोटो : instagram

कुंदन ज्वेलरी

यदि आपको रॉयल लुक कैरी करना पसंद है तो आपको कुंदन ज्वेलरी खरीद कर रख लेनी चाहिए। कुंदन ज्वेलरी को आप हल्के आउटफिट के साथ कैरी कर सकती हैं। बाजार में आपको आसानी से कुंदन चोकर, झुमके और मांगटीका मिल जाएंगे जो आपके ईद लुक को और खूबसूरत बनाएगा। यदि आपके पास बाजार जाने का समय नहीं है तो आप ऑनलाइन भी ऐसे गहने खरीद सकती हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
पोल्की और मीनाकारी ज्वेलरी - फोटो : Instagram-Swadesh Online
पोल्की और मीनाकारी ज्वेलरी

पोल्की और मीनाकारी ज्वेलरी में कलरफुल डिजाइन होते हैं, जो किसी भी आउटफिट के साथ आसानी से मैच हो जाते हैं। इसे आप एथनिक और वेस्टर्न दोनों ही आउटफिट के साथ कैरी कर सकती हैं। पोल्की और मीनाकारी ज्वेलरी देखने में काफी हैवी लगती है। इसे आप तब कैरी करें, जब आपका आउटफिट हल्का हो। तब ये ज्वेलरी और उभर कर सामने आएगी।

4 of 6
पर्ल ज्वेलरी - फोटो : instagram
पर्ल ज्वेलरी

एलिगेंट लुक चाहिए तो आप अपने लिए पर्ल ज्वेलरी खरीद सकती हैं। पर्ल ज्वेलरी देखने में भी प्यारी लगती है और इसको कैरी करने के बाद लुक काफी अलग दिखता है। गले में हल्का सा पर्ल चोकर या फिर पर्ल वाले कड़े आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देगा। 
विज्ञापन

5 of 6
ऑक्सीडाइज ज्वेलरी - फोटो : Adobe stock
ऑक्सीडाइज ज्वेलरी

आज-कल महिलाओं को ऑक्सीडाइज़्ड ज्वेलरी काफी पसंद आ रही है। एक तो ये काफी सस्ती आती है, दूसरा इसमें ज्यादा वजन नहीं होता। इसलिए इसे ज्यादा समय तक कैरी करना आसान होता है। तो यदि आप भी कम पैसे खर्च करके खूबसूरत ज्वेलरी खरीदना चाहती हैं तो ऑक्सीडाइज़्ड ज्वेलरी बेहतर विकल्प है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
चांदबाली - फोटो : instagram
चांदबाली 

अगर कानों के लिए कुछ अलग खरीदना है तो अपने लिए आप चांदबाली खरीद सकती हैं। चांदबाली आपके लुक को अलग और खूबसूरत बनाने में मदद करेंगी। ये देखने में भी काफी हैवी होती हैं। इसे खासतौर पर तब कैरी किया जाता है, जब अनारकली या किसी अन्य तरह का सूट पहना जाए। सूट लुक के साथ आप कानों में चांदबाली पहन सकती हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें