फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Eid 2025: ईद पर खूब जचेंगी ऐसी ट्रेंडी ज्वेलरी, आज ही खरीद कर रख लें

Tue, 11 Mar 2025 03:16 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ट्रेडिशनल आउटफिट के साथ सही ज्वेलरी का चुनाव आपके लुक को चार-चांद लगा सकता है। अगर आप भी ईद पर ग्लैमरस और एलीगेंट दिखना चाहती हैं, तो ये ट्रेंडी ज्वेलरी ट्राई करें:
विज्ञापन
1 of 7
ईद पर खूब जचेंगी ऐसी ट्रेंडी ज्वेलरी - फोटो : instagram
Eid 2025: मुस्लिम धर्म के लोगों के लिए ईद का त्योहार काफी खास होता है। खासतौर पर जब रमजान के पाक महीने के बाद ईद आती है तो उसका उत्साह अलग ही होता है। ईद के लिए पहले से ही महिलाएं और लड़कियां खूब तैयारी करती हैं, क्योंकि इस दिन नए-नए कपड़े पहने जाते हैं। ऐसे में ईद के खास मौके पर हर महिला चाहती है कि वह सबसे खूबसूरत और स्टाइलिश दिखे।

ट्रेडिशनल आउटफिट के साथ सही ज्वेलरी का चुनाव आपके लुक को चार-चांद लगा सकता है। अगर आप भी ईद पर ग्लैमरस और एलीगेंट दिखना चाहती हैं, तो ये ट्रेंडी ज्वेलरी ट्राई करें:  
विज्ञापन

2 of 7
चांदबाली ईयररिंग्स - फोटो : instagram

चांदबाली ईयररिंग्स

ईद और चांदबाली का खास रिश्ता है। ये झुमका स्टाइल ईयररिंग्स हर तरह के आउटफिट जैसे कि शरारा, अनारकली, या साड़ी के साथ परफेक्ट लगते हैं। ऐसे में ईद के दिन खास मीनाकारी वाली चांदबालियां आपको सबसे अलग दिखने में मदद करेंगी।  
विज्ञापन

3 of 7
पोल्की और कुंदन ज्वेलरी - फोटो : instagram
पोल्की और कुंदन ज्वेलरी

यदि आपको हैवी ज्वेलरी पहनना पसंद है तो पोल्की और कुंदन से बेहतर कोई विकल्प हो ही नहीं सकता। ये ज्वेलरी लहंगा, सूट या एथनिक गाउन के साथ शानदार लगती है। चोकर सेट या लॉन्ग कुंदन हार ईद के लुक को ग्रेसफुल बनाएगा।  

4 of 7
मीनाकारी और मोती जड़ित कंगन - फोटो : Instagram
मीनाकारी और मोती जड़ित कंगन

ईद पर हाथों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए मीनाकारी, कुंदन या मोती से जड़े हुए कंगन पहने। ये ट्रेडिशनल लुक के साथ मॉडर्न टच भी देते हैं। अगर आप हल्का लुक चाहती हैं, तो चूड़ियों की जगह स्टेटमेंट कड़ा पहन सकती हैं। इससे आपका लुक काफी रॉयल भी लगेगा। 
विज्ञापन

5 of 7
स्टेटमेंट रिंग्स  - फोटो : instagram
स्टेटमेंट रिंग्स 
 
अगर आप ज्यादा ज्वेलरी नहीं पहनना चाहतीं, तो स्टेटमेंट रिंग्स का चुनाव करें। कुंदन, पोल्की वाली बड़ी रिंग्स आपकी सादगी में भी क्लासिक टच जोड़ देंगी। चाहें तो आप ऑक्सीडाइज ज्वेलरी भी कैरी कर सकती हैं। 
विज्ञापन

6 of 7
 हीरे की ज्वेलरी - फोटो : instagram
 हीरे की ज्वेलरी
 
अगर आप ईद पर मॉडर्न और सोफिस्टिकेटेड लुक चाहती हैं, तो डायमंड ज्वेलरी पहनें। छोटे टॉप्स, स्लीक चेन और टेनिस ब्रेसलेट्स आपको एलिगेंट और स्टाइलिश दिखाएंगे।  

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
ऐसे करें स्टाइल - फोटो : instagram
ऐसे करें स्टाइल

अपने ईद लुक को सबसे खास बनाने के लिए ऑउटफिट के कलर और वर्क के हिसाब से ज्वेलरी चुनें। यदि ज्यादा हेवी ड्रेस हो तो मिनिमल ज्वेलरी पहनें, सिंपल आउटफिट हो तो स्टेटमेंट ज्वेलरी से लुक कंप्लीट करें। कुंदन और पोल्की ज्वेलरी के साथ मैट गोल्ड या सिल्वर मेकअप सूटेबल रहेगा।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें