फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Eid 2024: ईद पर दिखाना है जलवा तो इस तरह हों तैयार, सबसे अलग दिखने के लिए यहां से लें टिप्स

Thu, 11 Apr 2024 08:54 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप ईद के दिन कुर्ता पायजामा पहन रहे हैं, तो तैयार होते वक्त कुछ बातों का ध्यान अवश्य रखें। 
विज्ञापन
1 of 7
ईद पर दिखाना है जलवा दिखाने तो इस तरह हों तैयार - फोटो : instagram
Eid 2024: रमजान के पाक महीने के बाद मनाया जाने वाला ईद का त्योहार इस साल 11 अप्रैल को मनाया जाएगा। मुस्लिम धर्म के लोग इसे काफी खुशी और उत्साह के साथ मनाते हैं। इस दिन लोग नए-नए कपड़े पहनकर अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और करीबियों के साथ ईद का त्योहार मनाते हैं।

लड़कियां तो इस दिन के लिए कई-कई दिन पहले से तैयारी शुरू कर देती हैं, लेकिन पुरुषों को आखिरी समय तक ये समझ नहीं आता कि वो कैसे कपड़े पहनें और त्योहार के लिए कैसे तैयार हों।

अगर आप भी उन्हीं लोगों में से हैं, जिन्हें कपड़ों को लेकर काफी संशय रहता है, तो ये लेख आपके लिए ही है। इस लेख में हम पुरुषों के लिए कुछ स्टाइलिंग टिप्स बताने जा रहे हैं। अगर आप इन टिप्स को अपनाकर ईद के दिन तैयार होंगे, तो लोग आपको देखते रह जाएंगे। 
विज्ञापन

2 of 7
ईद पर दिखाना है जलवा तो इस तरह हों तैयार - फोटो : instagram
कैसा होना चाहिए कुर्ता

ईद का त्योहार काफी गर्मी के मौसम में पड़ रहा है। ऐसे में कुर्ता पहनते वक्त इसके फैब्रिक का ध्यान रखें। हैवी फैब्रिक वाला कुर्ता आपको गर्मी के मौसम में परेशान कर सकता है। ऐसे में कॉटन का कुर्ता पहनना ही बेहतर रहेगा। 
विज्ञापन

3 of 7
ईद पर दिखाना है जलवा तो इस तरह हों तैयार - फोटो : instagram
जींस के साथ भी कर सकते हैं कैरी

अगर आपको पायजामा पहनना पसंद नहीं है, तो आप अपने इस कुर्ते को जींस के साथ कैरी कर सकते हैं। ये लुक भी देखने में काफी स्टाइलिश लगता है। 

4 of 7
ईद पर दिखाना है जलवा तो इस तरह हों तैयार - फोटो : instagram
जैकेट पूरा करेगी लुक

अगर पारंपरिक रूप से आप कुर्ता और पायजामा पहन रहे हैं, तो कुर्ते के साथ हाफ जैकेट कैरी कर सकते हैं। इसको पहनने के बाद आप काफी हैंडसम दिखेंगे। 
विज्ञापन

5 of 7
ईद पर दिखाना है जलवा तो इस तरह हों तैयार - फोटो : instagram
चश्मा है जरूरी

स्टाइलिश दिखने के लिए गर्मी के इस मौसम में कुर्ता-पायजामे के साथ आंखों पर चश्मा जरूर लगाएं। इससे आपकी आंखें भी धूप से बची रहेंगी, और साथ ही आपका लुक भी स्टाइलिश दिखेगा। 
विज्ञापन

6 of 7
ईद पर दिखाना है जलवा तो इस तरह हों तैयार - फोटो : istock
चेहरे का रखें ध्यान

ईद के लिए तैयार होते वक्त अपने चेहरे का ध्यान जरूर रखें। तैयार होने से पहले अपने चेहरे को अच्छी तरह से साफ करें और फिर उसपर अच्छी क्वालिटी का मॉइस्चराइजर लगाएं। होंठों पर लिप बाम लगाना तो कतई न भूलें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
ईद पर दिखाना है जलवा तो इस तरह हों तैयार - फोटो : Getty Images
दाढ़ी और बालों का रखें ध्यान

अगर आप नहीं चाहते कि आपका ईद का लुक खराब दिखे तो अपनी दाढ़ी को सही से सेट जरूर कराएं। अगर आपके चेहरे पर क्लीन शेव रखना अच्छा लगता है, तो दाढ़ी को क्लीन ही करा दें। इसके साथ ही अपने बालों को भी सही से सेट करें। बिखरे हुए बाल आपका लुक बिगाड़ सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें