फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Eid 2023 : लड़कों के लिए फैशन आइडियाज, हटकर दिखने के लिए पहनें इस तरह के कुर्ते

Sat, 22 Apr 2023 09:10 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आज हम लड़कों के लिए फैशन आइडिया लेकर आए हैं, ताकि ईद के दिन लड़के भी अपना जलवा बिखेर सकें। 
विज्ञापन
1 of 5
Varun Dhawan - फोटो : instagram
Eid 2023: रमजान के पाक महीने में लोग रोजा रखकर अल्लाह की इबादत करते हैं। सुबह सूरज निकलने से पहले सहरी करके इसकी शुरुआत होती है, वहीं शाम होते-होते इफ्तार के बाद रोजा पूरा होता है। रमजान के महीने के आखिरी दिन ईद का त्योहार मनाया जाता है, जो हर किसी के लिए बेहद खास होता है। ईद के लिए लोग नए-नए कपड़े पहन कर एक दूसरे के घर ईद की बधाई देने जाते हैं। लड़कियां तो ट्रेंडिंग आउटफिट की तलाश करके त्योहार के लिए तैयार हो जाती हैं। मुश्किल आती है लड़कों के सामने।

दरअसल, किसी भी त्योहार पर लड़कों को ये समझ ही नहीं आता कि वो किस तरह के एथनिक पहनें, जिसमे ट्रेंडी लगें और स्टाइलिश भी। ऐसे में आज हम आपकी इसी परेशानी को कम करने का तरीका बता रहे हैं। आज हम लड़कों के लिए फैशन आइडिया लेकर आए हैं, ताकि ईद के दिन लड़के भी अपना जलवा बिखेर सकें। इस लेख में हम लड़कों को बताने जा रहे हैं कि वो आखिर कैसे कुर्ते पहन सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
Eid-ul-Adha Namaz - फोटो : अमर उजाला
बेस्ट लगता है व्हाइट कुर्ता और पायजामा

ईद के दिन के लिए अगर आप आउटफिट तलाश कर रहे हैं, तो सबसे बेहतर सफेद रंग का कुर्ता और पायजामा लगता है। गर्मियों के हिसाब से भी ये परफेक्ट है। आप चाहें तो इसके साथ मोजरी या कोल्हापुरी चप्पल भी पहन सकते हैं। ये आपके लुक को कंप्लीट करेगी। नमाज के वक्त के लिए आप इस लुक को कैरी कर सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
ईद आउटफिट - फोटो : instagram/shoaib2087
वेस्ट कोट के साथ कुर्ता

अगर आप ईद के लिए वेस्ट कोट पहनना चाहते हैं तो प्लेन कुर्ते के साथ प्रिंटेड में जैकेट कैरी कर सकते हैं। जैकेट खरीदते वक्त इस बात का ध्यान रखें कि इसका रंग आपके कुर्ते के रंग से मिलता-जुलता होना होनी चाहिए।

4 of 5
ईद आउटफिट - फोटो : instagram/shoaib2087
सेल्फ प्रिंटेड कुर्ता

सेल्फ प्रिंटेड कुर्ता वैसे भी गर्मियों के मौसम में काफी बेस्ट लगता है। अगर आप ऐसा कुछ ट्राई करने का सोच रहे हैं तो या तो इसे ऑनलाइन खरीद लें नहीं तो कपड़ा लेकर सिलवा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Varun Dhawan - फोटो : instagram
पेस्टल रंग के कुर्ते

पेस्टल रंग आज-कल काफी ट्रेंड में हैं तो अगर आप ईद के लिए पेस्टल रंग के कुर्तों का चयन करेंगे तो ये देखने में भी काफी स्टाइलिश और ट्रेंडी लगेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें