फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Happy Eid ul-Fitr 2020: ईद के मौके पर हाथों पर रचाएं मेहंदी, ये रहे कुछ लेटेस्ट डिजाइन

Mon, 25 May 2020 12:19 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : social media
रमजान के खत्म होते ही ईद का इंतजार हर किसी को होता है। लेकिन इस बार लॉकडाउन के कारण लोग घरों में ही ईद मनाने के लिए मजबूर हैं। साथ ही बाजारों के बंद होने की वजह से खरीदारी भी नहीं हुई होगी। लेकिन इस पाक महीने के त्योहार को घर-परिवार के साथ मना रही हैं तो हाथों पर मेहंदी रचाना न भूलिएगा। इन आसान सी लेटेस्ट डिजाइन के साथ ईद का जश्न मनाइए। आगे की स्लाइड में देखिए मेहंदी की लेटेस्ट डिजाइन।

 
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : instagram
अरेबिक डिजाइन
  • ईद पर लगाने के लिए अरेबिक स्टाइल की मेहंदी सबसे ज्यादा लड़कियां पसंद करती हैं। इन्हें लगाना भी आसान होता है और ये फटाफट से लग भी जाती हैं। तो ईद के मुबारक मौके पर हाथों पर रचाइए हिना और लगाइए ये लेटेस्ट डिजाइन।


 
विज्ञापन

3 of 5
भरवां मेहंदी
  • अगर मेहंदी लगाना बहुत ज्यादा पसंद करती हैं तो पूरे हाथों पर भर हाथ मेहंदी ट्राई कर सकती हैं। इसे लगाने में थोड़ा समय ज्यादा लगेगा लेकिन अगर आप मेहंदी से प्यार करती हैं तो इन लेटेस्ट डिजाइन को जरूर ट्राई करें।
 

 

4 of 5
mehandi design
फ्लोरल मेहंदी डिजाइन
  • अगर हाथों पर फूल-पत्तियों की डिजाइन पसंद है तो फ्लोरल डिजाइन हाथों पर सजा सकती हैं। इस डिजाइन की खास बात है कि इसे केवल हाथों के पीछे की तरफ भी रचा सकती हैं। तो अगर आप पूरे हाथों पर मेहंदी रचाना नहीं पसंद करतीं तो ये डिजाइन आपके लिए बेहतर रहेगी।
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
mehandi designs
मोटिफ डिजाइन वाली मेहंदी
  • अगर आप पैरों और हाथों पर भरी डिजाइन लगाना चाहती हैं तो ये डिजाइन परफेक्ट रहेगी। ये डिजाइन लगाने में भी आसान होती है और हाथों-पैरों को भरा हुआ दिखाती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें