फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lipstick Styling Tips: ऐश्वर्या राय की तरह लाल लिपस्टिक पसंद है तो इस्तेमाल के समय रखें इन बातों का ध्यान

Sun, 14 Sep 2025 03:08 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Lipstick Styling Tips: अगर आपको लाल रंग की लिपस्टिक पसंद है तो उसे खास तरह से स्टाइल करें। ताकि आपका लुक एकदम परफेक्ट दिखे। 
विज्ञापन
1 of 6
ऐश्वर्या राय की तरह लाल लिपस्टिक पसंद है तो इस्तेमाल के समय रखें इन बातों का ध्यान - फोटो : instagram-Manish Malhotra
Lipstick Styling Tips: विश्व सुंदरी ऐश्वर्या राय बच्चन को किसी पहचान की जरूरत नहीं है। वो अपनी सादगी और खूबसूरती के साथ-साथ अपने लुक्स की वजह से हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। एक चीज जो उनके लुक में एवरग्रीन रहती है, वो है उनकी लाल लिपस्टिक।

वो अपने लगभग सभी लुक्स के साथ चटक लाल रंग की लिपस्टिक लगाती हैं। तो अगर आपको भी ऐश्वर्या राय की तरह ही ग्लैमरस और बॉस लेडी लुक चाहिए तो भी उन्हीं के अंदाज में लाल लिपस्टिक का इस्तेमाल कर सकती हैं।

ऐश्वर्या राय के परफेक्ट लाल लिपस्टिक लुक के पीछे कुछ खास स्टाइलिंग टिप्स छुपे हैं, जो आपको भी वह दमदार लुक पाने में मदद करेंगे। यहां हम आपको उसी के बारे में बताने जा रहे हैं, ताकि आपका लुक भी लाल लिपस्टिक में कमाल का लगे। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
सबसे पहले होंठों को करें स्क्रब - फोटो : Adobe stock
सबसे पहले होंठों को करें स्क्रब

यदि आपको लाल रंग की लिपस्टिक लगाना पसंद है तो सबसे होंठों को स्क्रब करें। रूखे होंठों पर लाल लिपस्टिक अजीब दिखेगी। इसके लिए सबसे पहले होंठों को एक्सफोलिएट करें ताकि सूखे और फटे हिस्से न दिखें। इसके लिए आप हल्का स्क्रब या टूथब्रश से होंठ साफ कर सकते हैं।

 
विज्ञापन

3 of 6
लिप बाम लगाएं - फोटो : Adobe stock
लिप बाम लगाएं

होंठों को स्क्रब करने के बाद होंठ को नरम रखने के लिए लिप बाम जरूर लगाएं। इससे लिपस्टिक लगाते समय होंठ फटे नहीं लगेंगे। लाल रंग की लिपस्टिक आपके होंठों को हाइलाइट करती है। ऐसे में अगर आपके होंठ रूखे होंगे तो आपका लुक बिगड़ सकता है।
 
 

4 of 6
कम मात्रा में लगाएं - फोटो : Adobe stock
कम मात्रा में लगाएं

ध्यान रखें कि अगर आप लाल रंग की लिपस्टिक की मोटी लेयर होंठों पर लगाएंगे तो इससे आपके होंठ भारी-भारी दिखने लगेंगे।  इसलिए थोड़ी मात्रा से शुरुआत करें और जरूरत पड़ने पर और लगाएं।

 
विज्ञापन

5 of 6
सेटिंग के लिए पाउडर लगाएं
सेटिंग के लिए पाउडर लगाएं

अगर लिपस्टिक को ज्यादा देर तक टिकाना है, तो हल्का कॉम्पैक्ट पाउडर लिपस्टिक के ऊपर लगाएं। इसे लगाने के लिए टिशू पेपर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आपकी लिपस्टिक लंबे समय तक टिकी रहेगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बाकी मेकअप संतुलित रखें - फोटो : Adobe stock
बाकी मेकअप संतुलित रखें

ये सबसे जरूरी बात है। इसके लिए आपको लिपस्टिक के इस्तेमाल के समय कुछ बातों का ध्यान अवश्य कखें। इसके लिए जब आप लाल लिपस्टिक पहनें, तो बाकी मेकअप (आई मेकअप, ब्लश) हल्का और संतुलित रखें ताकि लुक ओवर न लगे।

डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें