90's Actress: 90 के दशक में जब बॉलीवुड में लंबी और ग्लैमरस हिरोइनों का चलन था, इसी बीच एक नया चेहरा उभरकर सामने आया, जिसने लोगों के दिलों में ऐसी छाप छोड़ी जो आज भी तरोताजा है। हम बात कर रहे हैं रानी मुखर्जी की, जिनके लिए 90 के दशक में इंडस्ट्री में टिकना आसान नहीं था।
अपनी छोटी हाइट की वजह से उन्होंने कई बार रिजेक्शन झेला। कई फिल्ममेकर्स को लगता था कि वह हीरो के साथ मेल नहीं खाएंगी या स्क्रीन पर दमदार नहीं दिखेंगी। पर, अपने दमदार अभिनय, बोलती आंखों और गजब के डायलॉग डिलीवरी से उन्होंने दर्शकों को अपना दीवाना बना लिया।
कभी कुछ कुछ होता है की टीना बनकर, तो कभी ब्लैक की मिशेल के रूप में, रानी ने यह साबित कर दिया कि टैलेंट और आत्मविश्वास के सामने हाइट मायने नहीं रखती।
आज रानी मुखर्जी सिर्फ एक एक्ट्रेस नहीं, बल्कि लाखों लड़कियों के लिए प्रेरणा हैं। उनका स्टाइल, सादगी और आत्मविश्वास आज भी लोगों को प्रभावित करता है। वो फैशन आइकन हैं, और हर सार्वजनिक उपस्थिति में उनके लुक्स चर्चा का विषय बनते हैं। ऐसे में हम आपको उनके कुछ बेस्ट लुक्स दिखाने जा रहे हैं।