हीट स्टाइलिंग से रहें दूर
- फोटो : Adobe stock
हीट स्टाइलिंग से रहें दूर
रीता वर्मा, जोकि एक ब्यूटी एक्सपर्ट हैं उनका कहना है कि सर्दियों में हेयर स्टाइल बनाते समय आप ध्यान रखें कि हीट स्टाइलिंग टूल्स, जैसे कि फ्लैट आयरन, कर्लिंग वैंड आदि का इस्तेमाल अधिक न करें, क्योंकि इससे आपके बालों को नुकसान पहुंचता है। इस समय ऐसे हेयर स्टाइल चुनें, जिनमें आपको आराम महसूस हो और वे आपके आउटफिट के साथ भी फबें। बड़े बालों को स्टाइल करने के लिए आप कई तरह के ब्रेड बना सकती हैं। वहीं छोटे बालों को स्टाइलिश बनाने के लिए आप बालों को अच्छी तरह कंघी करें और पीछे की तरफ एक लूज बन बनाएं। किसी भी हेयर स्टाइल को बनाते समय ध्यान रखें कि आपके बाल ज्यादा ऑयली न हों, वरना हेयर स्टाइल बनाने में परेशानी हो सकती है।