फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fashion Tips: हर स्किन टोन पर फबते हैं इन रंगों के कपड़े, कलेक्शन में अवश्य करें शामिल

Mon, 13 Jan 2025 11:07 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

 कुछ ऐसे रंग होते हैं, जो हर स्किन टोन पर अच्छे लगते हैं और उन्हें किसी भी अवसर पर पहना जा सकता है। अगर आप अपने वॉर्डरोब को बेहतर बनाना चाहती हैं, तो इन रंगों के कपड़ों को कलेक्शन में जरूर शामिल करें।  
विज्ञापन
1 of 7
हर स्किन टोन पर फबते हैं इन रंगों के कपड़े - फोटो : instagram
Fashion Tips: फैशन के इस दौर में हर कोई चाहता है कि उसका लुक सबसे अलग और सबसे ज्यादा खूबसूरत लगे। इसके लिए समय-समय पर अपनी अलमारी के कलेक्शन में बदलाव करना जरूरी होता है। कई बार ऐसा होता है कि हम महंगे-महंगे कपड़े खरीद तो लेते हैं, लेकिन उन्हें पहनकर भी हमारा लुक अजीब ही दिखता है। ऐसा इसलिए क्योंकि अलग-अलग स्किन टोन के हिसाब से अलग-अलग रंग आते हैं। हर किसी पर हर कोई रंग सूट नहीं करता।

यही वजह है कि आज हम आपको यहां कुछ ऐसे रंगों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो हर आउटफिट के साथ खूब जचते हैं। इन रंगों को खरीदने से पहले आपको कभी अपनी स्किन टोन को नहीं जाचना पड़ेगा। खास बात तो ये है कि ये सभी रंग काफी रिच लुक देने में भी मदद करते हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
क्लासिक ब्लैक - फोटो : instagram
 क्लासिक ब्लैक  

ब्लैक आउटफिट हर स्किन टोन पर जचता है। खासतौर पर पार्टी के मौकों पर ये रंग स्लिम और ग्रेसफुल लुक देता है। फॉर्मल और कैजुअल दोनों तरह के अवसरों पर इसे पहना जा सकता है।  
विज्ञापन

3 of 7
नेवी ब्लू (गहरा नीला) - फोटो : instagram
नेवी ब्लू (गहरा नीला)

नेवी ब्लू रंग देखने में काफी रॉयल लगता है। ये रंग हर स्किन टोन को कॉम्प्लिमेंट करता है। इसे ऑफिस वियर, पार्टी वियर, या कैजुअल वियर के रूप में पहना जा सकता है। रात की पार्टी में भी यं रंग खूब फबता है।

4 of 7
एमराल्ड ग्रीन - फोटो : instagram
 एमराल्ड ग्रीन   

आजकल ये रंग काफी ट्रेंड में है। पन्ना हरा रंग हर स्किन टोन को चमकदार और फ्रेश लुक देता है। ट्रेडिशनल और मॉडर्न दोनों तरह के आउटफिट्स में यह शानदार लगता है।  इस रंग की तो ज्वेलरी भी महिलाओं के लुक में चार चांद लगा देती है।
विज्ञापन

5 of 7
पेस्टल शेड्स - फोटो : instagram
पेस्टल शेड्स

बॉलीवुड की अभिनेत्रियों से लेकर आम महिलाओं तक को पेस्टल रंग खूब जच रहे हैं। खासतौर पर पाउडर ब्लू, बेबी पिंक, और मिंट ग्रीन जैसे रंग तो हर स्किन टोन के साथ जचते हैं। ये रंग आपको सॉफ्ट और सोबर लुक देते हैं। अब महिलाएं शादी के समय भी पेस्टल रंग पहनकर जलवा बिखेरती हैं। 
विज्ञापन

6 of 7
बरगंडी - फोटो : instagram
बरगंडी

 बरगंडी रंग खासतौर पर पार्टी वियर और फेस्टिव मौकों के लिए उपयुक्त है। यह रंग हर स्किन टोन को रिच और रॉयल फील देता है। इस रंग के साथ महिलाओं को ज्यादा डार्क मेकअप करने की जरूरत नहीं पड़ती है। ऐसे में आप इस तरह के रंग को अपने कलेक्शन में अवश्य शामिल करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
बेज और न्यूड शेड्स - फोटो : instagram
 बेज और न्यूड शेड्स 

चटक-मटक की दुनिया से अलग न्यूड और बेज रंग सटल और सॉफिस्टिकेटेड लुक देते हैं। ये रंग हर तरह के मौकों के लिए परफेक्ट हैं। इसके साथ न्यूड मेकअप ही आजकल काफी ट्रेंड में है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें