फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काइली जेनर नहीं ये एक्टर बना इंस्टाग्राम पर हाइएस्ट पेड सेलिब्रेटी, एक पोस्ट के मिलते हैं 7 करोड़ से भी ज्यादा

Wed, 08 Jul 2020 11:09 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
ड्वेन जॉनसन, काइली जेनर - फोटो : social media
सोशल मीडिया इस समय कमाई का बड़ा जरिया बन गया है। बहुत सारे सितारे सोशल साइट पर पोस्ट और विज्ञापन कर लाखों-करोड़ों कमाते हैं। खासतौर पर इंस्टाग्राम सेलिब्रेटीज की कमाई का बहुत बड़ा जरिया बनकर उभरा है। पिछले दिनों हमें पता चला था कि प्रियंका चोपड़ा एक इंस्टाग्राम पोस्ट के 2 करोड़ से भी ज्यादा लेती हैं। इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करने पर मिलने वाली रकम का खुलासा इंस्टाग्राम के शेड्यूलिंग टूल Hopper HQ ने की थी। इस लिस्ट में शामिल होने वाली प्रियंका चोपड़ा पहली भारतीय अभिनेत्री हैं। इस समय इंस्टाग्राम पर हाइएस्ट पेड सेलिब्रेटी अमेरिकी अभिनेता ड्वेन जॉनसन हैं।


 
विज्ञापन

2 of 5
Kylie Jenner
ड्वेन जॉनसन ने ब्यूटी क्वीन काइली जेनर को पछाड़ कर शीर्ष स्थान हासिल किया है। क्योंकि इसके पहले इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली स्टार काइली जेनर ही थीं। सोशल मीडिया मार्केटिंग फर्म हॉपर  HQ ने ये जानकारी दी है। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार पिछले साल काइली जेनर एक पोस्ट के करीब 1.2 मिलियन डॉलर यानी 8,98,44,000 रुपये लेती थीं। 



 
विज्ञापन

3 of 5
ड्वेन जॉनसन - फोटो : सोशल मीडिया
जबकि इस साल 48 वर्षीय अभिनेता ड्वेन जॉनसन 7,59,93,050 लेते हैं। दूसरे नंबर पर पहुंच गई काइली जेनर 7,38,21,820 रुपये लेती हैं। बता दें कि काइली जेनर के फॉलोअर्स की संख्या 184 मिलियन है। वहीं ड्वेन जॉनसन के 189 मिलियन फॉलोअर्स हैं। 

4 of 5
क्रिस्टियानो रोनाल्डो - फोटो : social media
वहीं इस लिस्ट में कई और सेलिब्रेटी के नाम भी शामिल हैं। फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो एक पोस्ट के करीब 8,89,000 डालर चार्ज करते हैं। वहीं काइली जेनर की बहन किम कादर्शियां चौथे नंबर पर हैं और एक पोस्ट के लिए 8,58,000 डॉलर लेती हैं। वहीं सिंगर आरियाना ग्रांडे 8,53,000 हजार डॉलर एक पोस्ट के लेने के साथ शीर्ष पांच में शामिल हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ड्वेन ‘द रॉक’ जॉनसन
बता दें कि 'द रॉक' नाम से मशहूर अभिनेता ड्वेन जॉनसन फोर्ब्स की 2019 लिस्ट में हॉलीवुड के हाइएस्ट पेड एक्टर भी थे। ड्वेन जॉनसन अभिनेता बनने के पहले रेसलर थे और WWE चैंपियन रह चुके हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें