Durga Puja Look: अगर आप दुर्गा पूजा में पारंपरिक बंगाली अंदाज में तैयार होना चाहती हैं तो ये लेख आपके काम का होने वाला है। यहां हम आपको बताएंगे कुछ ऐसी टिप्स, जिसे फॉलो करने के बाद आपका लुक देखकर सबसे खूबसूरत लगेगा।
Durga Puja Look: दुर्गा पूजा सिर्फ एक धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि संस्कृति, फैशन और परंपरा का मेल है। वैसे तो ये मुख्य रूप से पश्चिम बंगाल में ही मनाई जाती है, लेकिन अब इसकी धूम भारत के कई राज्यों में देखने को मिलती है। ऐसे में अगर आप भी इस बार दुर्गा पूजा में बंगाली लुक अपनाना चाहती हैं, तो ये लेख आपके काम का है। परफेक्ट बंगाली लुक के लिए आपको सिर्फ अपने कपड़े पर ही नहीं, बल्कि हर एक एलिमेंट पर खास ध्यान देना होगा।
आपको ध्यान रखना होगा कि साड़ी कैसे पहनें, बालों का स्टाइल क्या हो, ज्वेलरी कौन-सी चुनी जाए और मेकअप कैसा हो। ये सभी चीज़ें आपके पूरे लुक को परफेक्ट बनाती हैं। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि कैसे आप बंगाली अंदाज में तैयार होकर इस दुर्गा पूजा पर सबका दिल जीत सकती हैं। आप इतनी सुंदर दिखेंगी कि हर कोई आपको देखकर कहेगा, "खूब सुंदर!"
विज्ञापन
2 of 7
साड़ी हो सही
- फोटो : instagram
साड़ी हो सही
बंगाली अंदाज में तैयार हो रही हैं तो लाल पार साड़ी ही पहनें। ध्यान रखें कि बंगाली लुक के लिए ये साड़ी सबसे अहम होती है। ये वहां की पारंपरिक साड़ी होती है, जिसे खासतौर पर दुर्गा पूजा के मौके पर पहना जाता है। ये सिल्क या कॉटन फैब्रिक में आती है। इसलिए इसे पहनकर अपना खूबसूरत अंदाज दिखाएं।
विज्ञापन
3 of 7
मेकअप हो लाइट
- फोटो : Adobe stock
मेकअप हो लाइट
इस लुक के साथ अपने बाकि मेकअप को लाइट करके आंखों और होंठों को हाइलाइट करें। इसके लिए आंखों में काजल लगाएं। होंठों पर लाल रंग की लिपस्टिक आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देगी। ये देखने में काफी अच्छा लगता है।
4 of 7
मेकअप हो लाइट
- फोटो : Adobe stock
पहनें चूड़ियां
लाल पार साड़ी के साथ लाल रंग की चूड़ियां पहनना ही अच्छा माना जाता है। अगर आप कुछ अलग ट्राई करना चाहती हैं तो इसके साथ हरे रंग की चूड़ियों को अपने हाथों में पहनें। आप चाहें तो चूड़ियों का सेट बनाकर भी अपने हाथों में कैरी कर सकती हैं, ये भी देखने में अच्छा लगेगा।
विज्ञापन
5 of 7
गोल्ड ज्वेलरी अच्छी लगेगी
- फोटो : instagram
गोल्ड ज्वेलरी अच्छी लगेगी
इस तरह के पारंपरिक लुक के साथ हमेशा गोल्ड ज्वेलरी ही अच्छी लगती है। इसके साथ अगर आप कुछ और पहनेंगी तो हो सकता है कि आपका लुक बिगड़ जाए। इसलिए इसके साथ गोल्ड ज्वेलरी ही पहनें। यदि गोल्ड नहीं है तो आप गोल्ड प्लेटेड ज्वेलरी भी कैरी कर सकती हैं।
विज्ञापन
6 of 7
हेयरस्टाइल
- फोटो : instagram
हेयरस्टाइल
दुर्गा पूजा के दौरान अगर आप बालों को खुला रखेंगी तो आपका लुक अच्छा लगेगा। खुले बालों में आप साइड में ब्रेड भी बना सकती हैं। अगर खुले बाल रखने में दिक्कत होती है तो स्लीक बन या लो बन बनाकर उसमें गजरा लगाएं।
अगर आपकी शादीशुदा हैं तो बिंदी के साथ-साथ सिंदूर अवश्य लगाएं। दुर्गा पूजा में ये सबसे अहम चीजें हैं। यदि विवाहित नहीं हैं तो भी माथे पर बिंदी लगाना न भूलें। इस साड़ी लुक के साथ लाल बिंदी कमाल लगती है।