फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन इंटरव्यू के लिए तैयार होते समय इन बातों का रखें ध्यान

Fri, 29 Jan 2021 11:19 AM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pexels
कोरोना महामारी की वजह से लाइफस्टाइल में कई तरह के बदलाव आए हैं। कोरोना वायरस की वजह से बहुत सी कंपनियों में अभी भी वर्क फ्रॅाम होम ही चल रहा है। साथ ही नई भर्तियां भी ऑनलाइन ही हो रही हैं। ऐसा नहीं है कि ऑनलाइन इंटरव्यू में ड्रेसिंग सेंस का ध्यान रखने की आवश्यकता नहीं है। ऑनलाइन इंटरव्यू में भी ड्रेसिंग सेंस का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। आज इस लेख के माध्यम से हम आपको बताएंगे ऑनलाइन इंटरव्यू के लिए तैयार होते समय किन बातों का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pexels
सिंपल कपड़े पहने 
  • ऑनलाइन इंटरव्यू के लिए सिंपल कपड़ों का चुनाव करें। बहुत ज्यादा प्रिंट्स और पैटर्न के कपड़े न पहने। अगर आपके कमरे का कलर डार्क है तो हल्के रंग के कपड़े पहने, वहीं अगर आपके कमरे का कलर हल्का है तो डार्क रंग के कपड़े पहने।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay
डीप और लूज नेकलाइन वाले कपड़े न पहने
  • इंटरव्यू के दौरान पहने जाने वाले आउटफिट्स की नेकलाइन बहुत ज्यादा डीप और लूज नहीं होनी चाहिए। आप हाई- नेक, राउंड नेक या कॅालर नेक टॅाप ट्राई कर सकती हैं।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media
ब्लेजर पहन सकती हैं
  • आप इंटरव्यू  के दौरान ब्लेजर भी पहन सकती हैं। ब्लेजर आपको प्रोफेशनल लुक देने का काम करेगा। इंटरव्यू के दौरान हमेशा कंफर्टेबल कपड़े पहनने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : instagram
बहुत ज्यादा एक्सेसरीज न पहने
  • इंटरव्यू के दौरान बहुत ज्यादा एक्सेसरीज न पहने। आपने वेस्टर्न पहना हो या इंडियन, इंटरव्यू के दौरान किसी भी स्टाइल के साथ ज्यादा एक्सेसरीज कैरी न करें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें