कन्या राशि
कन्या राशि के लोग ऐसे परिधानों को प्राथमिकता देते हैं, जो वे हर अवसर पर पहन सकें। इन्हें फैशनेबल बने रहने के लिए अलग-अलग कॉम्बिनेशन जैसे कि भारतीय एवं पाश्चात्य परिधानों को एक साथ धारण करना पसंद है। इस राशि का स्वामी बुध है, अतः इस राशि के लोगों की बौद्धिक क्षमता बहुत अच्छी होती है। कार्यों में सफलता के लिए कन्या राशि के लोगों को इंद्रधनुष के सभी रंगों के वस्त्र धारण करना चाहिए।