फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज है महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का जन्मदिन, सुंदर साड़ियों में खास दिखती हैं प्रेसिडेंट

Tue, 20 Jun 2023 11:41 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आज महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के जन्मदिन के दिन हम आपको उनके साड़ी लुक्स के बारे में बताने जा रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 7
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू - फोटो : पीआईबी
Draupadi Murmu: आज भारत की 15वीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का 65वां जन्मदिन है। राष्ट्रपति  का जन्म 20 जून, 1958 को ओडिशा के रायरंगपुर के बैदापोसी क्षेत्र के उपरबेड़ा गांव में हुआ था। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के जन्मदिन के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर तमाम पक्ष और विपक्ष के नेता उन्हें बधाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी लोग उन्हें जन्मदिवस की शुभकामनाएं दे रहे हैं। द्रौपदी मुर्मू भारत की पहली ऐसी महिला राष्ट्रपति हैं जो आदिवासी समुदाय से हैं और उन्होंने 2022 में राष्ट्रपति के पद के लिए शपथ ली थी। 

देश के सर्वोच्च पद पर पहुंचने वाली राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु अपनी सादगी पूर्ण जीवनशैली और पहनावे के कारण सहज ही आकर्षित करती हैं। महामहिम राष्ट्रपति हर आयोजन, कार्यक्रम और हर महत्वपूर्ण इवेंट पर साड़ियां ही पहनती हैं। उन्हें सिल्क, कांजीवरम और सांथली साड़ियां बेहद पसंद हैं। इन सभी साड़ियों की अपनी एक अलग पहचान है, जिसके बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
Draupadi Murmu - फोटो : Social Media
राष्ट्रपति को पसंद हैं टसर सिल्क की साड़ी

इसे वाइल्ड इंडियन सिल्क के नाम से भी जाना जाता है। इस सिल्क का निर्माण एक कीड़ा करता है जिसका भोजन आसन और अर्जुन पेड़ है। मुख्य रूप से ये बिलासपुर, चंपा और रायगढ़ में पाया जाता है। 
विज्ञापन

3 of 7
Draupadi Murmu - फोटो : Social Media
अगर इसकी खासियत की बात करें तो इसका टेक्सचर काफी ज्यादा रफ होता है। इसकी कीमत भी हजारों में होती है। लोगों को इसका करवती बॉर्डर लुक ज्यादा पसंद आता है। महामहिम राष्ट्रपति को भी इसी तरह की साड़ियां पसंद आती हैं। 

4 of 7
राष्ट्रपति मुर्मू - फोटो : ANI
कांजीवरम साड़ी भी है पसंद

महामहिम राष्ट्रपति को कांजीवरम साड़ी भी काफी पसंद आती हैं। वो अक्सर किसी ना किसी कार्यक्रम में कांजीवरम साड़ी पहनें दिखाईं देती हैं। उनके पहनावे में हमेशा भारतीय सभ्यता की झलक दिखाई देती है। 
विज्ञापन

5 of 7
शपथ ग्रहण के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू। - फोटो : PTI
पहली पसंद है संथाली साड़ी 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को संथाली साड़ी पहने भी देखा जाता है। बात करें इसकी खासियत की तो ये एक हैंडलूम की साड़ी है, जिसे हाथ से बुना जाता है।
विज्ञापन

6 of 7
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू - फोटो : PTI
एक समय था जब इसे सिर्फ कॉटन के धागों से बनाया जाता था, पर अब इसे सिल्क के धागों से भी बनाया जाने लगा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
द्रौपदी मुर्मू - फोटो : पीटीआई
बेहद सादगी भरा रहता है लुक

अगर आप करें राष्ट्रपति के लुक की तो साड़ी में उनका लुक काफी सादगी भरा रहता है। अगर आपको भी उनके जैसा ग्रेसफुल लुक चाहिए तो ब्लाउज बनवाते समय खास ध्यान रखें। ब्लाउज का कपड़ा कॉटन का होना चाहिए। इसे आप ऐसा गोल गले वाले ब्लाउज डिजाइन करवाएं, जिसमें आप फुल या क्वॉर्टर स्लीव रख सकती हैं। बस इसी तरह से आपका लुक काफी ग्रेसफुल बन जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें