फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंबाई है कम तो इस तरह से पहनें साड़ी, दिखेंगी लंबी

Thu, 04 Feb 2021 04:14 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
saree - फोटो : instagram
भले ही वेस्टर्न आउटफिट आजकल की महिलाओं की पहली पसंद बन गया हो। लेकिन साड़ी का क्रेज वैसे ही है। किसी खास मौके पर तो हर लड़की को एक खूबसूरत सी साड़ी ही याद आती है। लेकिन कई बार कम हाइट की लड़कियां साड़ी को लाख पसंद करने के बावजूद पहनने से कतराती हैं। क्योंकि साड़ी पहनने से लंबाई कम दिखने का उनको डर सताता है। अगर आप भी इस तरह की दिक्कत का सामना करती हैं। तो एक बार इन टिप्स के साथ पहनें साड़ी, खुदबखुद लंबी दिखने लगेंगी। 
विज्ञापन

2 of 5
alia bhatt
साड़ी पहनने के मामले में बॉलीवुड की एक्ट्रेस से टिप्स ले सकती हैं। क्योंकि आलिया भट्ट जैसी दूसरी कुछ एक्ट्रेस हैं जिनकी हाइट ज्यादा नही हैं। लेकिन साड़ी में ये हमेशा इंप्रेस करने में कामयाब हो जाती हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
bandhani saree - फोटो : instagram
कम हाइट है तो हमेशा डार्क कलर की साड़ी का चुनाव करें। ब्लैक, डार्क ब्लू, ग्रीन जैसे कलर आपको लंबा दिखाने में मदद करेंगे। वहीं हमेशा एक रंग की साड़ी को चुनें। क्योंकि कई रंग की साड़ी आपकी हाइट को कम दिखाती है। 

4 of 5
silk ki saree - फोटो : instagram
इसके साथ ही हमेशा सॉफ्ट फैब्रिक की साड़ी को खुद के लिए चुने। कॉटन, सिल्क जैसे हार्ड फैब्रिक जिनको ड्रेप करना थोड़ा मुश्किल होता है, ना चुनें। क्योंकि इनको गलत तरीके से पहनने से हाइट कम दिख सकती है। वहीं साड़ी के प्रिंट का खास ख्याल रखें। हमेशा बहुत देखभाल कर ही अपने लिए साड़ी का चयन करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
वर्टिकल स्ट्राईप्स, फ्लोरल मोटिफ्स जैसे पैटर्न और कम बॉर्डर या बिना बॉर्डर की साड़ी को ही चुनें। ज्यादा चौड़ा बॉर्डर पहनने से लंबाई कम दिख सकती है। इसके साथ ही एक और बात साड़ी के पल्ले को सही तरीके से ड्रेप करें। अगर आपकी हाइट कम है और आप थोड़ा मोटी हैं। तो हमेशा साड़ी के पल्ले को पतला प्लेट बनाकर कंधे पर पिन करें। अगर आप पतली हैं तो पल्ले को खुला कर सकती हैं। क्योंकि कम हाइट वाली महिलाओं को खुला पल्ला और छोटा दिखा सकता है। इन टिप्स को याद रखेंगी तो साड़ी पहनने पर आप आसानी से लंबी नजर आ सकती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें