Dandruff Home Remedies: डैंड्रफ यानी रूसी एक आम लेकिन परेशान करने वाली समस्या है, जो न सिर्फ बालों की खूबसूरती को प्रभावित करती है बल्कि आत्मविश्वास भी कम कर देती है। बदलती लाइफस्टाइल, प्रदूषण, गलत हेयर केयर रूटीन और फंगल इंफेक्शन इसके मुख्य कारण माने जाते हैं। ऐसे में लोग इस समस्या को दूर करने के लिए ज्यादातर घरेलू नुस्खों की ओर ज्यादा रुख करते हैं। इन्हीं घरेलू उपायों में फिटकरी का नाम अक्सर लिया जाता है।
फिटकरी (Alum) को सदियों से त्वचा और बालों से जुड़ी समस्याओं में इस्तेमाल किया जाता रहा है। कहा जाता है कि इसके एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण स्कैल्प को साफ रखने में मदद करते हैं और डैंड्रफ को कम कर सकते हैं। लेकिन क्या वाकई फिटकरी डैंड्रफ के इलाज में असरदार है या ये सिर्फ एक मिथक है? इस लेख में हम फिटकरी के फायदे, इस्तेमाल का सही तरीका और इससे जुड़ी सावधानियों की पूरी सच्चाई जानेंगे।
विज्ञापन
2 of 6
फिटकरी से डैंड्रफ कम होता है या नहीं?
- फोटो : Freepik
फिटकरी से डैंड्रफ कम होता है या नहीं?
फिटकरी में एंटीसेप्टिक, एंटीफंगल और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं। ये स्कैल्प पर मौजूद फंगस और बैक्टीरिया को कम करने में मदद कर सकती है, जो डैंड्रफ का एक बड़ा कारण होते हैं।
विज्ञापन
3 of 6
फिटकरी से डैंड्रफ कम होता है या नहीं?
- फोटो : adobe stock
इसके अलावा, फिटकरी स्कैल्प से अतिरिक्त तेल हटाने में भी सहायक होती है, जिससे रूसी की समस्या कुछ हद तक कम हो सकती है। तो अगर आप डैंड्रफ को कम करना चाहते हैं तो हमारे बताए तरीके को आजमाकर इस समस्या से छुटकारा पाएं।
4 of 6
इस्तेमाल करने का तरीका
- फोटो : adobe stock
इस्तेमाल करने का तरीका
अगर आप फिटकरी का इस्तेमाल डैंड्रफ हटाने के लिए करना चाहते हैं तो सबसे पहले तो फिटकरी को पानी में घोलकर आखिरी रिंस के तौर पर इस्तेमाल करें।इसके अलावा आप चाहें तो फिटकरी पाउडर को नारियल तेल में मिलाकर हल्की मात्रा में स्कैल्प पर लगाएं। इससे भी डैंड्रफ काफी हद तक कम होता है।
विज्ञापन
5 of 6
कब करें इस्तेमाल
- फोटो : adobe stock
कब करें इस्तेमाल
लोगों को लगता है कि घरेलू नुस्खों में किसी तरह के साइड इफेक्ट का खतरा नहीं होता, जबकि ऐसा नहीं है। किसी भी घरेलू नुस्खे को हफ्ते में 1 बार से ज्यादा इस्तेमाल न करें। वरवा आपको दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
ज्यादा इस्तेमाल से स्कैल्प ड्राई और इरिटेट हो सकती है।
सेंसिटिव स्किन वालों को पहले पैच टेस्ट करना चाहिए।
गंभीर डैंड्रफ में डॉक्टर की सलाह जरूरी है।
डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।