फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Diwali Special Mehndi Designs 2022: दिवाली पर मिनटों में लगाएं मेहंदी की ये आसान डिजाइन

Mon, 24 Oct 2022 01:05 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
दिवाली मेहंदी डिजाइन - फोटो : instagram
Diwali Special Mehndi Designs 2022: आज दिवाली है। इस वर्ष दिवाली 24 अक्तूबर को मनाई जा रही है। दिवाली के पर्व भारत समेत कई देशों में उत्साह से मनाया जाता है। दीपावली प्रकाश का पर्व है। घरों को दीपक और इलेक्ट्रॉनिक लाइट्स से जगमगाया जाता है। माता लक्ष्मी और गणेश जी की प्रतिमा स्थापित करके पूजा की जाती है और प्रसाद बांटा जाता है। दिवाली के मौके पर लोग अच्छी अच्छी पोशाक पहन कर तैयार होते हैं और त्योहार मनाते हैं। किसी भी भारतीय पर्व को मनाने के लिए घर की साज सज्जा से लेकर लोग खुद को संवारते और निखारते हैं। खासकर महिलाएं इस मौके पर भारतीय पारंपरिक कपड़े, मेकअप, आकर्षक आभूषण और एक्सेसरीज कैरी करती हैं। त्योहारों के मौके पर महिलाएं हथेली पर मेहंदी भी रचाती हैं। हालांकि दिवाली में बहुत अधिक काम होता है। ऐसे में अगर आपको मेहंदी लगाकर अपने पारंपरिक लुक को पूरा करना है और समय कम है तो आसान और जल्दी बनने वाली आकर्षक मेहंदी डिजाइन यहां दी जा रही हैं। इन मेहंदी डिजाइन को दिवाली के मौके पर हाथों पर झटपट लगा सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
दिवाली मेहंदी डिजाइन - फोटो : instagram
इस तरह की मेहंदी डिजाइन दिवाली में आपके एथनिक आउटफिट लुक को पूरा कर देगी। अगर आप साड़ी, लहंगा या अन्य कोई पारंपरिक पोशाक पहन रही हैं तो ये मेहंदी डिजाइन बना सकती हैं।
विज्ञापन

3 of 6
दिवाली मेहंदी डिजाइन - फोटो : instagram
हाथ भर भरकर मेहंदी लगानी हो तो तस्वीर में दी गई मेहंदी डिजाइन हथेली पर सजाएं। ब्लाॅक वाली इस मेहंदी डिजाइन को बनाने में अधिक वक्त भी नहीं लगेगा। 

4 of 6
दिवाली मेहंदी डिजाइन - फोटो : instagram
दिवाली में हाथों में मेहंदी लगाना चाहते हैं तो इस डिजाइन को अपना सकती हैं। यह देखने में जितनी आकर्षक लग रही है, बनाने में भी उतनी ही आसान है और जल्दी से लगाई जा सकती है।

Diwali 2022 Tips: गलती से भी इस तरह की लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति न लाएं घर, स्थापना के समय रखें इन बातों का ध्यान
विज्ञापन

5 of 6
दिवाली मेहंदी डिजाइन - फोटो : instagram
महिलाएं दिवाली में हथेली पर भरी भरी मेहंदी डिजाइन लगाना चाहती हैं तो तस्वीर में दी गई मेहंदी डिजाइन को अपना सकती हैं। बेल और फूलों से सजी शेड वाली मेहंदी डिजाइन रचने के बाद बहुत ही सुंदर दिखेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
दिवाली मेहंदी डिजाइन - फोटो : instagram
दिवाली के मौके पर अपने हाथों पर इस तरह की हल्की और आसान मेहंदी डिजाइन बना सकती हैं। हथेली और पीछे की ओर की मेहंदी डिजाइन दी गई है। इस हल्की डिजाइन से आपके हाथ भी भरे भरे लगेंगे और इसे बनाना बहुत ही आसान है।

Diwali Fashion Tips: दिवाली के लिए नए कपड़े खरीदने का नहीं है वक्त, तो इस तरह से पुरानी आउटफिट को दें नया लुक
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें