Diwali Fashion Tips: अगर आप दिवाली की पूजा या पार्टी में सबसे खूबसूरत और हटकर दिखना चाहती हैं तो एवरग्रीन एक्ट्रेस रानी मुखर्जी के 3 बेस्ट साड़ी लुक्स पर नजर डालें।
विज्ञापन
1 of 7
इस दिवाली रानी मुखर्जी की तरह हों तैयार
- फोटो : instagram
Diwali Fashion Tips: दिवाली का त्योहार सिर्फ रौशनी और मिठाइयों का त्योहार नहीं है, बल्कि ये दिन है स्टाइल और पारंपरिक लुक में चमकने का भी है। इसी के चलते दिवाली के मौके पर हर महिला चाहती है कि वो इस समय सबसे अलग और खूबसूरत नजर आए। अगर आप भी इस बार ट्रेडिशनल लुक की तलाश में हैं, तो बॉलीवुड की एवरग्रीन एक्ट्रेस रानी मुखर्जी के साड़ी लुक्स से बेहतर इंस्पिरेशन कोई नहीं हो सकता।
रानी मुखर्जी का फैशन सेंस हमेशा एलिगेंस और क्लास का परफेक्ट कॉम्बिनेशन रहा है। उनके ट्रेडिशनल साड़ी लुक्स ना केवल ट्रेंडिंग होते हैं बल्कि हर उम्र की महिलाओं को सूट करते हैं। खासकर दिवाली जैसे फेस्टिव मौकों पर उनकी सिल्क, बनारसी और शिफॉन साड़ियों के लुक्स फॉलो करने लायक हैं। इस लेख में हम रानी मुखर्जी के तीन सबसे खूबसूरत और ट्रेंडी साड़ी लुक्स की बात करेंगे, जिन्हें आप इस दिवाली ट्राई कर सकती हैं।
विज्ञापन
2 of 7
पहला लुक
- फोटो : instagram
पहला लुक
सबसे पहले नजर डालते हैं रानी मुखर्जी के पहले लुक की तो ऐसी बनारसी साड़ी दिवाली के मौके के लिए एकदम परफेक्ट है। ऐसी साड़ी आपको बेहद ही आसानी से बाजार में भी मिल जाएगी। चाहें तो आप अपनी पुरानी लाल बनारसी साड़ी को भी रानी मुखर्जी के अंदाज में पहन सकती हैं। इसे दिवाली पूजा के मौके पर पहनें।
विज्ञापन
3 of 7
ऐसी हो हेयर स्टाइल और मेकअप
- फोटो : instagram
ऐसी हो हेयर स्टाइल और मेकअप
अपने इस साड़ी लुक के साथ बालों में स्लीक बन बनाएं। स्लीक बन से लुक काफी डिफाइन लगता है। लाल साड़ी के साथ ऐसा मल्टीकलर नेकपीस पहनकर अपना जलवा बिखेरें। वहीं मेकअप की बात करें तो मेकअप को लाइट ही रखें, क्योंकि आपका नेकपीस पहले से काफी हैवी है, जो देखने में कमाल का लगेगा।
4 of 7
दूसरा लुक
- फोटो : instagram
दूसरा लुक
नजर डालें रानी मुखर्जी के इस लुक की तो इसमें उन्होंने पीले रंग की साड़ी पहनी है। पीले रंग की कांजीवरम साड़ी पहनकर आप दिवाली पूजा में अपना खूबसूरत अंदाज दिखा सकती हैं। लक्ष्मी पूजा के लिए पीले रंग की साड़ी लगती भी काफी खूबसूरत है। इसलिए आप ऐसी पीली साड़ी का चयनकर करके अपना खूबसूरत अंदाज दिखाएं।
विज्ञापन
5 of 7
ऐसी हो हेयर स्टाइल और मेकअप
- फोटो : instagram
ऐसी हो हेयर स्टाइल और मेकअप
पीले रंग की कांजीवरम साड़ी के साथ गले में टैंपल ज्वेलरी पहनें। ऐसी टेंपल ज्वेलरी देखने में कमाल की लगती है। इससे लुक काफी रॉयल लगता है। ऐसी ज्वेलरी के साथ अपने बाकी मेकअप को हल्का रखते हुए सिर्फ आंखों को डिफाइन करें। स्मोकी आईज आपके इस लुक के साथ मैच करेंगीं।
विज्ञापन
6 of 7
तीसरा लुक
- फोटो : instagram
तीसरा लुक
आखिर में नजर डालते हैं रानी मुखर्जी के इस तीसरे लुक पर तो इस लुक में उन्होंने कॉपर ब्राउन साड़ी रंग की साड़ी पहनी है। वैसे तो रानी की ये पूरी साड़ी एकदम प्लेन है, लेकिन इसके बॉर्डर को सुनहरा टच दिया, जो इसमें रॉयल फील ले आया है। इसके साथ उन्होंने मैचिंग का ब्लाउज भी कैरी किया है।
अपनी इस साड़ी के साथ उन्होंने बालों को स्ट्रेट करते हुए मिडिल पार्टीशन में खुला रखा है। गले में हल्का सा चोकर और कानों में हैवी डैंगर्लस उनकी खूबसूरती को बढ़ा रहे थे। आप भी ऐसे ही माथे पर बिंदी लगाते हुए अपने इस लुक को ब्राउन मेकअप के साथ कंप्लीट कर सकती हैं।