फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Diwali 5 Day Dress: दिवाली के 5 दिनों में इन आउटफिट को पहन दिखें ट्रेंडी

Sat, 15 Oct 2022 02:36 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
diwali dress ideas 2022 - फोटो : instagram
दिवाली का त्योहार पूरे पांच दिनों का होता है। धनतेरस की खरीदारी से शुरू होकर ये त्योहार भाई दूज के साथ खत्म होता है। हर दिन बेहद खास होता है और इसे हिंदू धर्म में काफी धूमधाम के साथ मनाया जाता है। धनतेरस में खरीदारी के साथ ही नरक चौदस पर यम का दिया जलाया जाता है। वहीं दीपावली वाले दिन लक्ष्मी-गणेश की पूजा की जाती है। वहीं गोवर्धन पूजा और भाई दूज भी घरों में सेलिब्रेट किया जाता है। 
त्योहार के इन खास दिनों में लोग घरों की साज-सज्जा के साथ ही सजधज कर पूजा करते हैं और खरीदारी करने जाते हैं। अगर आपने अभी तक अपने लिए कपड़ें डिसाइड नहीं किए हैं। तो इस लिस्ट को जरूर देखें। जिसके जरिए आप अपने हर दिन के लुक्स को तय कर सकती हैं। तो चलिए जानें आप धनतेरस से लेकर दिवाली पर कौन से कपड़े पहनकर रेडी हो सकती हैं। जिससे कि स्टाइलिश और खूबसूरत दिखें। 
विज्ञापन

2 of 6
diwali dress ideas 2022 - फोटो : instagram
धनतेरस के दिन पहने साड़ी
धनतेरस के दिन खरीदारी के साथ ही धन के देवता कुबेर की पूजा घरों में की जाती है। ऐसे में घर की साज-सज्जा के साथ ही घर की लक्ष्मी को भी सजधज कर तैयार होना चाहिए। धनतेरस के दिन आप चाहें तो पूजा के लिए सिल्क की साड़ी का चुनाव कर सकती हैं। अगर आप सिल्क की साड़ी नहीं पहनना चाहती हैं तो शिफॉन जैसे हल्के फैब्रिक की साड़ी भी इस खास दिन पर अच्छी लगेगी। आप लुक को ट्रेडिशनल बनाने के लिए बालों में गजरा लगाकर तैयार हो सकती हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
diwali dress ideas 2022 - फोटो : इंस्टाग्राम
नरक चौदस पर हों ऐसे तैयार
नरक चौदस के दिन यम के नाम का दिया जलाया जाता है। इस दिन आप स्ट्रेट कुर्ता और पलाजो सेट को चुन सकती हैं। ये लुक ट्रेंडी और कंफर्टेबल रहेगा। अगर इस लुक को आप थोड़ा सा ट्रेडिशनल बनाना चाहती हैं तो साथ में सिल्क या बनारसी दुपट्टे को कैरी करें। ये काफी खूबसूरत लगेगा। 

4 of 6
diwali dress ideas 2022 - फोटो : instagram
दिवाली के लिए चुनें फ्लोरल लंहगा
दिवाली का दिन बेहद खास होता है। इस दिन सजधज कर घर की लक्ष्मी को तैयार होना चाहिए। आप चाहें तो फ्लोरल प्रिंट के लहंगे को चुन सकती हैं। फ्लोरल प्रिंट का लहंगा कैरी करने में हल्का होगा। जिसे पहनकर आप पूरे घर में आराम से दीये जला सकेंगी और त्योहार को एंज्वॉय कर सकेंगी। वहीं ये लुक इन दिनों काफी ज्यादा ट्रेंड में है। 
विज्ञापन

5 of 6
diwali dress ideas 2022 - फोटो : इंस्टाग्राम
गोवर्धन पूजा के लिए चुनें अनारकली
दीपावली के अगले दिन गोवर्धन पूजा की जाती है। इस दिन के लिए आप अनारकली कुर्ते को चुन सकती हैं। ब्राइट कलर के अनारकली कुर्ते के साथ आप चूड़ीदार पायजामे की बजाय पलाजो को चुनें। ये लेटेस्ट लुक के साथ मैच करेंगा और कंफर्टेबल लुक देगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
diwali dress ideas 2022 - फोटो : instagram
भाई दूज के लिए चुनें इंडो-वेस्टर्न लुक
भाई दूज का त्योहार भाई और बहन के लिए बेहद खास होता है। अगर लगातार ट्रेडिशनल कपड़ों से आप बोर हो गई हैं तो भाई दूज के लिए इंडो-वेस्टर्न लुक को चुनें। पलाजो और क्रॉप टॉप सेट को चुनें। इसे ट्रेडिशनल बनाने के लिए लांग केप डिजाइन श्रग को चुनें। इन दिनों ये काफी ज्यादा ट्रेंड में है और इस मौके पर खूबसूरत लगेगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें