How To Make Face Pack For Diwali 2025: दिवाली का त्योहार हर किसी के लिए बेहद खास होता है। ऐसे में इसकी तैयारी लोग काफी पहले से शुरू कर देते हैं। इसके लिए न वो सिर्फ अपने घरों को सजाते हैं, बल्कि साथ ही में खुद के लिए भी नये-नये कपड़े खरीदकर त्योहार पर अपना लुक बदलते हैं। अगर आप भी इस बार दिवाली पर सबसे खूबसूरत दिखना चाहती हैं तो आपको अभी से अपनी स्किन केयर पर ध्यान देना होगा।
त्योहार पर आप जितना घर को सजाती हैं, उतना ही जरूरी है खुद को भी चमकदार और फ्रेश बनाए रखना। अगर आप इस दिवाली पर ग्लोइंग स्किन चाहती हैं, तो पार्लर भागने की जरूरत नहीं। आप घर पर ही कुछ असरदार और नेचुरल फेस पैक की मदद से अपनी त्वचा को दमका सकती हैं। नीचे बताए गए 5 घरेलू फेस पैक को अगर आप हफ्ते में 2-3 बार इस्तेमाल करें, तो दिवाली से पहले ही आपका चेहरा निखर उठेगा।
विज्ञापन
2 of 6
बेसन और हल्दी फेस पैक
- फोटो : Adobe stock
बेसन और हल्दी फेस पैक
इन दो चीजों से आपके चेहरे पर ऐसा निखार आएगा, जो आप किसी ट्रीटमेंट से नहीं पा सकते। इसके लिए एक कटोरे में 1 बड़ा चम्मच बेसन, चुटकी भर हल्दी, 1 चम्मच दही और थोड़ा सा गुलाबजल मिक्स करें और उसे अपने चेहरे पर अप्लाई करें। ये फेस पैक स्किन को क्लीन करता है, टैनिंग हटाता है और नेचुरल ग्लो लाता है।
विज्ञापन
3 of 6
शहद और दालचीनी फेस पैक
- फोटो : Adobe stock
शहद और दालचीनी फेस पैक
बेसन का पैक इस्तेमाल नहीं करना तो शहद और दालचीनी वाला फेस पैक आपके काम आएगा। इसके लिए एक कटोरी में 1 चम्मच शहद और चुटकी भर पिसी हुई दालचीनी मिलाएं। आधे घंटे के लिए इसे चेहरे पर अप्लाई करें और फिर चेहरा धो दें। ये पैक चेहरे से पिंपल्स हटाता है और चेहरे पर चमक लाता है।
4 of 6
खीरा और एलोवेरा फेस पैक
- फोटो : Freepik
खीरा और एलोवेरा फेस पैक
इन दो चीजों की मदद से आप अपने चेहरे की कई दिक्कतों को दूर कर सकती हैं। इसे बनाने के लिए सबसे पहले खीरे का रस और एलोवेरा जेल बराबर मात्रा में मिलाएं। अब इसे चेहरे पर आधे घंटे के लिए अप्लाई करें। ये फेस पैक स्किन को ठंडक देता है, डार्क सर्कल्स और सूजन में राहत देता है।
विज्ञापन
5 of 6
मलाई और चंदन फेस पैक
- फोटो : instagram
मलाई और चंदन फेस पैक
हर भारतीय घर में मलाई बड़ी ही आसानी से मिल जाती है। ऐसे में 1 चम्मच दूध की मलाई में आधा चम्मच चंदन पाउडर मिलाएं। हफ्ते में दो बार इस पैक को चेहरे पर लगाकर आप कई दिक्कतों को दूर कर सकते हैं। ये पैक रूखी त्वचा को नमी देता है और चेहरा मुलायम बनाता है।
अगर आपको नींबू सूट करना है तो आप इस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए नींबू का रस और पिसी हुई चीनी को मिलाकर हल्के हाथों से चेहरे पर लगाएं। ये पैक डेड स्किन हटाता है और स्किन को एक्सफोलिएट करता है।
डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।