Diwali 2025 Outfit Ideas: दिवाली की पूजा के लिए खास तरह से तैयार होना है, तो ये लेख आपके काम का है। यहां हम आपको कुछ ऐसे टिप्स देने जा रहे हैं, जिनको फॉलो करके आप दिवाली में सबसे खूबसूरत लगेंगे।
विज्ञापन
1 of 7
दिवाली पूजा के लिए ऐसे हों तैयार, फॉलो करें ये टिप्स
- फोटो : Adobe stock
Diwali 2025 Outfit Ideas: आज दिवाली है..यानी कि रौशनी, भक्ति और खूबसूरती का त्योहार। इस दिन के लिए लोग न सिर्फ अपना घर सजाते हैं, बल्कि खुद भी खूब तैयार होते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि आज लक्ष्मी पूजा के समय हर कोई चाहता है कि वो साफ-सुथरा, सुंदर और पूजा के अनुरूप दिखे, क्योंकि यह माना जाता है कि माता लक्ष्मी वहां वास करती हैं जहां स्वच्छता, सुगंध और साज-सज्जा हो।
अगर आप भी सोच रहे हैं कि दिवाली के दिन कैसे तैयार हों, कौन से कपड़े पहनें, किस तरह का मेकअप या हेयरस्टाइल करें, तो ये लेख आपके लिए है। यहां हम आपको बताएंगे कुछ आसान लेकिन प्रभावशाली स्टाइलिंग टिप्स, जिससे आप इस शुभ दिन पर सबसे अलग और आकर्षक दिखेंगे.....साथ ही पूजा में भी पूरी श्रद्धा और परंपरा के साथ शामिल हो सकेंगे।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 7
महिलाओं के लिए दिवाली स्टाइलिंग टिप्स
- फोटो : Instagram
महिलाओं के लिए दिवाली स्टाइलिंग टिप्स
1. पारंपरिक आउटफिट चुनें
दिवाली जैसे पावन त्योहार पर पारंपरिक कपड़े सबसे अच्छे लगते हैं। आप साड़ी, अनारकली सूट, लहंगा-चोली या चिकनकारी कुर्ता सेट पहन सकती हैं। रंगों में लाल, गुलाबी, पीला, ऑरेंज या गोल्डन जैसे शुभ और चमकदार शेड्स चुनें जो पूजा के माहौल को और खूबसूरत बनाते हैं।
विज्ञापन
3 of 7
महिलाओं के लिए दिवाली स्टाइलिंग टिप्स
- फोटो : Adobe stock
2. सिंपल लेकिन ग्लोइंग मेकअप करें
दिवाली की पूजा के लिए मेकअप बहुत भारी नहीं होना चाहिए। बेस में हल्का फाउंडेशन या बीबी क्रीम, गुलाबी ब्लश, न्यूड या लाल लिपस्टिक, बिंदी और काजल के साथ सटल मेकअप करें जो चेहरे को नेचुरल ग्लो दे। हाइलाइटर का हल्का टच भी लुक को उभारता है।
4 of 7
महिलाओं के लिए दिवाली स्टाइलिंग टिप्स
- फोटो : instagram
3. हेयरस्टाइल पर ध्यान दें
अगर साड़ी या सूट पहन रही हैं, तो बन (जुड़ा) या साइड ब्रेड बहुत अच्छा ऑप्शन है। गजरे से सजाया गया क्लासिक बन बेहद ट्रेडिशनल और पूजा के लिए उपयुक्त लगता है। अगर बाल खुले रखना चाहती हैं तो सॉफ्ट कर्ल्स में सेट करें।
विज्ञापन
5 of 7
पुरुषों के लिए दिवाली स्टाइलिंग टिप्स
- फोटो : Instagram
पुरुषों के लिए दिवाली स्टाइलिंग टिप्स
1. एथनिक वियर चुनें
पुरुषों के लिए दिवाली के दिन कुर्ता-पायजामा, धोती-कुर्ता या जॉर्जेट/सिल्क कुर्ता के साथ नेहरू जैकेट पहनना बेहद अच्छा रहता है। सफेद, क्रीम, मरून, नीला या बॉटल ग्रीन जैसे कलर ट्रेडिशनल और ग्रेसफुल दिखते हैं।
विज्ञापन
6 of 7
पुरुषों के लिए दिवाली स्टाइलिंग टिप्स
- फोटो : Freepik
2. क्लीन शेव या ट्रिम लुक
साफ-सुथरी दाढ़ी या क्लीन शेव लुक दिवाली पूजा जैसे धार्मिक अवसरों के लिए ज़रूरी मानी जाती है। अगर आप दाढ़ी रखते हैं तो उसे ट्रिम कर व्यवस्थित रखें, ताकि चेहरा फ्रेश और साफ-सुथरा लगे।
पुरुषों के लिए दिवाली स्टाइलिंग टिप्स
- फोटो : Adobe stock
3. हेयर सेट करें
बालों में थोड़ा हेयर सीरम या सेटिंग जैल लगाकर उन्हें अच्छे से संवारें। बहुत हेवी स्टाइल न करें — क्लीन और सिंपल हेयरस्टाइल ज्यादा अच्छा लगता है और पूजा में उपयुक्त रहता है।