Diwali Special Mehndi Design 2024: कार्तिक माह की अमावस्या तिथि का दिन हिंदू धर्म के लोगों के लिए काफी खास होता है। मान्यता है कि इसी दिन भगवान श्री राम 14 वर्ष के वनवास के बाद अयोध्या वापस लौटे थे, जिस वजह से अयोध्या वासियों ने पूरे शहर को दुल्हन की तरह सजा दिया था। इसीलिए इस दिन को दिवाली के रूप में मनाया जाता है।
दिवाली के दिन मां लक्ष्मी की पूजा भी होती है। ऐसा कहा जाता है कि मां लक्ष्मी की पूजा सज-संवर के की जाए तो माता रानी आपके जरूर प्रसन्न होंगी। यही वजह है कि दिवाली की पूजा के लिए हर कोई खूब अच्छे से तैयार होता है।
खासतौर पर अगर बात करें महिलाओं की तो महिलाएं खूब अच्छे से तैयार होती हैं और हाथों पर मेहंदी लगाती हैं। यदि आप भी अपने हाथों पर मेहंदी लगाने का सोच रहीं हैं तो यहां हम आपको दिवाली के लिए मेहंदी के बेस्ट डिजाइन दिखाने जा रहे हैं।