धनतेरस के साथ ही दिवाली का उत्सव शुरू हो जाएगा। सभी घरों में लगभग दिवाली की तैयारियां भी पूरी हो गई होंगी। साफ-सफाई से लेकर खरीदारी तक। साथ ही त्योहार के सेलिब्रेशन में क्या पहनना है, इस बारे में भी सोच लिया होगा। अगर नहीं, तो साड़ी से लेकर कुर्ते तक को आप खास दिन के लिए चुन सकती हैं। त्योहार के दिन ट्रेडिशनल कपड़े पहनना अच्छा लगता है। लेकिन अगर आप पारंपरिक कपड़ों में भी हटके लुक चाहती हैं तो साड़ी, शरारा या फिर लहंगा के इन लुक्स को ट्राई कर सकती हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस के ये लुक बेहद खूबसूरत हैं और आप इसे आसानी से रीक्रिएट कर सकती हैं।