Divyanka Tripathi : एक समय था जब फैशन के टिप्स लेने के लिए लोग फिल्म जगत की अभिनेत्रियों को फॉलो करते थे। पर, अब टीवी की एक्ट्रेसेस भी स्टाइल के मामले में किसी से कम नहीं हैं। अगर बात करें टीवी की उन बहुओं की जो एक्टिंग के साथ-साथ अपने फैशन की वजह से भी फैमस हैं, तो इनमें दिव्यांका त्रिपाठी का नाम भी आगे रहता है।
ये हैं मोहब्बतें फेम दिव्यांका इशिता का किरदार निभाने के बाद से लोगों के दिलों पर राज कर रही हैं। वो सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। सोशल मीडिया पर दिव्यांका के लाखों फॉलोअर्स हैं। जो इनकी फोटोज पर प्यार बरसाते रहते हैं। वो आए-दिन अपने अकाउंट पर अपनी फोटोज शेयर करती रहती हैं। वेस्टर्न से ज्यादा लोगों को दिव्यांका इंडियन आउटफिट में पसंद आती हैं। आज की खबर में हम भी आपको एक्ट्रेस का एथनिक अवतार दिखाने जा रहे हैं, जिसे लोग बेहद पसंद करते हैं।