फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Divya Khosla: सिंगिंग से लेकर एक्टिंग तक में हाथ आजमा चुकी इस मां ने दुल्हन बन दिया पोज, तस्वीरें देखते रह गए फैंस

Mon, 16 May 2022 06:42 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
divya khosla kumar - फोटो : instagram
दिव्या खोसला कुमार मल्टीटैलेंटेड पर्सनैलिटी हैं। सिंगिंग से लेकर एक्टिंग और डांसिंग तो उनकी हर किसी ने देखी है। साथ ही वो फिल्म मेकिंग में भी हाथ आजमा चुकी हैं। इन सबके साथ दिव्या सुर्खियों में रहती हैं अपने फैशन सेंस की वजह से। शादीशुदा और एक बच्चे की मां दिव्या अक्सर अपने बोल्ड और स्टाइलिश लुक की वजह से हर किसी का ध्यान खींच ही लेती हैं। फिर वो चाहे काम के सिलसिले में स्पॉट हुईं हो या फिर किसी अवॉर्ड फंक्शन में पहुंची हों। हर बार उनका लुक उनकी हटके फैशन च्वॉइस को दिखाता है। 
विज्ञापन

2 of 6
divya khosla kumar - फोटो : instagram
इस बार भी दिव्या खोसला कुमार ने ब्राइडल फोटोशूट के लिए ऐसा लहंगा चुना। जिसने उनकी खूबसूरती और भी ज्यादा उभरकर सामने आ रही थी। दिव्या ने वेडिंग मैगजीन के कवर के लिए फोटोशूट करवाया। जिसमे वो बेहद खूबसूरत लुक में नजर आईं। हालांकि इन तस्वीरों का शेड भी उनकी खूबसूरती को बढ़ाने के लिए काफी था। 
विज्ञापन

3 of 6
divya khosla kumar - फोटो : instagram
दिव्या ने इन लेटेस्ट फोटोशूट के लिए ऑरेंज कलर का लहंगा चुना। जिस पर भारी-भरकम एंब्रायडरी बनी हुई थी। वहीं इस हैवी वर्क वाले लहंगे के साथ दिव्या अपनी पतली कमर फ्लांट करते दिख रही है। बात करे इस पूरे लुक की तो दिव्या ने डीप कट स्वीटहार्ट नेकलाइन का ब्लाउज चुना था। जिसके साथ कंधे पर डली शियर फैब्रिक की चुनरी बेहद खूबसूरत लग रही थी। 

4 of 6
divya khosla kumar - फोटो : instagram
वहीं इस लो कट लहंगे में दिव्या स्लिम फिगर फ्लांट कर रही हैं। जिसके साथ उन्होंने एंटीक ज्वैलरी को मैच किया है। सेंटर पार्टेड हेयर में लो बन और डार्क बेरी शेड की लिपस्टिक पूरे लुक को और भी ज्यादा खूबसूरत बना रही थी। जिसके साथ ड्यूई बेस्ड मेकअप किया गया है। वहीं उनके लुक में बैगल्स से लेकर ईयररिंग्स तक सबकुछ बेहद खास लग रहे थे। 
विज्ञापन

5 of 6
divya khosla kumar - फोटो : instagram
बता दें कि दिव्या खोसला कुमार अक्सर ही मीडिया के कैमरे में स्पॉट हो जाती हैं। जिसमे उनका स्टाइलिश लुक देखने को मिलता है। अपने लुक्स और स्लिम फिगर की वजह से वो अक्सर ही सुर्खियों में बनी रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
divya khosla kumar - फोटो : instagram
हालांकि दिव्या के स्टाइल सेंस का कई बार मजाक भी बन चुका है। पिछले दिनों ब्लैक एंड गोल्डन कलर के गाउन में रेडी दिव्या खोसला कुमार की तस्वीरों को देखन के बाद यूजर्स ने उनके गाउऩ की तुलना बिग बॉस ट्राफी से कर दी थी। जिसके बाद सोशल मीडिया पर इस लुक पर ट्रोलर्स ने जमकर कमेंट किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें