फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Disha Patani: 2 हजार की ड्रेस में भी दिशा पाटनी दिखीं बेहद बोल्ड, दे दिए ऐसे पोज

Mon, 04 Apr 2022 05:29 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
दिशा पाटनी - फोटो : सोशल मीडिया
दिशा पाटनी बॉलीवुड की उन एक्ट्रेस में शामिल हैं जो अपने लुक्स के साथ कभी समझौता नहीं करतीं। कैजुअल आउटिंग से लेकर एयरपोर्ट पर भी उनका बोल्ड और सिजलिंग लुक नजर आता है। वहीं फैंस भी उनकी स्लिम फिगर और उसे फ्लांट करने के अंदाज पर फिदा रहते हैं। वहीं दिशा का लेटेस्ट फोटोशूट ये बताने के लिए काफी है कि बोल्डनेस के लिए किसी एक्सपेंसिव आउटफिट की जरूरत नहीं होती। 
विज्ञापन

2 of 5
disha patani - फोटो : instagram
दिशा पाटनी ने कुछ देर पहले ही अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा की हैं। जिसमे वो हमेशा की तरह ही सिजलिंग लुक में नजर आ रही हैं। दिशा ने इस तस्वीर में गोल्डन कलर का शिमरी आउटफिट कैरी किया है। जो कि बेहद शार्ट और बोल्ड है। वहीं इस ड्रेस में बस्टियर ऐड है। जिसके साथ ही नूडल स्ट्राईप स्लीव इसे और भी ज्यादा हॉट बना रही है। 
विज्ञापन

3 of 5
disha patani - फोटो : instagram
वहीं इस ड्रेस की डीप स्वीटहार्ट नेकलाइन और दिशा की अदाएं दोनों ही तस्वीर को हॉट बनाने के लिए काफी हैं। दिशा की इतने सिजलिंग लुक की तस्वीरों को उनकी स्टाइलिस्ट आस्था शर्मा ने भी साझा की है। जिसमे वो अपने खुले बालों के साथ पोज दे रही हैं। इस फोटोशूट की खासियत है कि दिशा ने अपने मेकअप को खुद ही किया है। जिसमे ग्लासी पिंक लिपस्टिक के साथ ही ग्लिटरी मेकअप शामिल है। वहीं दिशा ने आंखों पर स्मोकी आईशैडो के साथ ही मेकअप के लिए केवल डबल कोट मस्कारे का इस्तेमाल किया है। 

4 of 5
disha patani - फोटो : instagram
बता दें कि दिशा की इतनी ग्लैमरस शार्ट ड्रेस बेहद कम कीमत की है। जिसे सुन एक बार यकीन करना भी मुश्किल है। दरअसल, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस ड्रेसको हेरिन वेबसाइट से लिया जा सकता है। इस ड्रेस का नाम है राइनस्टोन ग्लिटर स्पैगेटी स्ट्रैप मिनी ड्रेस। जिसकी कीमत है 1900 रुपये।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
disha patani, tara sutaria - फोटो : instagram
दिशा पाटनी के काम की बात करें तो वो जल्द ही फिल्म योद्धा में नजर आने वाली हैं। जिसमे वो सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ नजर आएंगी। वहीं पिछले दिनों ही वो एक विलेन रिटर्न्स की पार्टी में भी अर्जुन कपूर और तारा सुतारिया के साथ शामिल हुई थीं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें