फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिशा पाटनी का स्टाइलिश अंदाज एक बार फिर आया नजर, ब्लैक गाउन में दिखीं झूमते

Fri, 24 Jan 2020 01:11 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : insatgram
दिशा पाटनी बेहद खूबसूरत और आकर्षक हैं। साथ ही उनका स्टाइल सेंस भी काफी बोल्ड है। अपनी फिल्म मलंग के प्रमोशन के लिए एक के बाद एक उनके बोल्ड और फैशनेबल अंदाज नजर आ रहें हैं। इसकी शुरूआत उन्होंने फिल्म मलंग के ट्रेलर लांच से ही दिखा दी थी। जिसमें दिशा हरे रंग के शिमरी बॉडीकॉन ड्रेस में नजर आईं थी। एक बार फिर दिशा का बोल्ड अंदाज दर्शक इंडियन आइडल के सेट पर देखेंगे। जिसमें वो काले रंग के आउटफिट में नजर आ रही हैं।

 
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : insatgram
दरअसल, अपनी फिल्म मलंग के प्रमोशन में व्यस्त दिशा इंडियन आइडल 11 के सेट पर अपने साथी कलाकारों के साथ पहुंची। जहां पर वो अपने सुपरहिट गाने पर डांस करते दिखेंगी। दिशा के साथ फिल्म के प्रमोशन के लिए अनिल कपूर और आदित्य कपूर भी पहुंचे थे।

 
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : insatgram
काले रंग का ऑफ शोल्डर गाउन दिशा ने पहन रखा था। जिसमें थाई हाई स्लिट कट था। साथ में दिशा ने स्ट्रैपी सैंडल पहनी हुई थी। बात करें मेकअप की तो कोहल आईज और नेचुरल शाइन लिपस्टिक में दिशा का लुक परफेक्ट नजर आ रहा था।

 

4 of 5
- फोटो : insatgram
हांलाकि दिशा इससे पहले भी अपने बोल्ड अंदाज में नजर आ चुकी हैं। पिछले दिनों दिशा ने फोटो शूट कराया था जिसमें वो बर्गंडी रंग के एसिमेट्रिक मोनोक्रोम ड्रेस में नजर आईं थीं। जिसको ब्लैक बूट के साथ पेयर किया गया था। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : Instagram
दिशा की स्टाइल में उनकी खूबसूरत फिगर का बहुत योगदान है। वो खुद को फिट रखने के लिए जिम तो जाती हीं हैं साथ ही अपने खानपान का भी बहुत ध्यान रखती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें