फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Republic Day 2020: कुर्ते से लेकर एक्सेसरीज तक रिपब्लिक डे पर ट्राई करें ये खूबसूरत फैशन

Fri, 24 Jan 2020 11:05 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
गणतंत्र दिवस 2020 - फोटो : social media
26 जनवरी को रिपब्लिक डे के मौके पर हर कोई देशभक्ति के रंग में डूबा हुआ दिखाई देता है। ऐसे में क्यों न अपने परिधानों से हम भी अपने नेशनल पर्व को मनाएं। तिरंगे के रंग से मिलते-जुलते कपड़ों को पहन आप भी इस खास दिन को सेलिब्रेट कर सकते हैं। तो, इस 26 जनवरी आप भी हरे, केसरिया और सफेद रंग के कपड़ों से लेकर एक्सेसरजी को पहन अपनी देशभक्ति की भावना को जाहिर कर सकती हैं। आगे की स्लाइड में देखें क्या है इस बार रिपब्लिक डे का लेटेस्ट फैशन।

 
विज्ञापन

2 of 6
गणतंत्र दिवस 2020 - फोटो : social media
सफेद कुर्ता 
ऐसे मौके पर सफेद कुर्ते का फैशन कभी बेकार नहीं जाएगा। आप चाहें तो इसके साथ हरे या ऑरेंज रंग का दुपट्टा कैरी कर सकती हैं। तो अबकी बार ऑफिस जाना हो या कॉलेज बिना झिझक इस स्टाइल को ट्राई कर सकती हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
गणतंत्र दिवस 2020 - फोटो : insatgram
ऑरेंज और हरी साड़ी
साड़ी पहनना पसंद हो तो शिल्पा शेट्टी की इस साड़ी को आप जरूर पसंद करेंगे। आप अगर चाहे तो हरे और केसरिया रंग से मिलती जुलती साड़ी को भी ट्राई कर सकती हैं।

 

4 of 6
गणतंत्र दिवस 2020 - फोटो : social media
स्कर्ट संग टॉप
अगर आप हमेशा वेस्टर्न वियर पहनती हैं तो 26 जनवरी के मौके पर आप लांग स्कर्ट ट्राई कर सकती हैं। ये लुक आपको ट्रेडिशनल के साथ ही वेस्टर्न टच भी देगा। सफेद रंग या हरे रंग की स्कर्ट के साथ टॉप को मैचिंग कर आप खूबसूरत दिखेंगी।

 
विज्ञापन

5 of 6
गणतंत्र दिवस 2020 - फोटो : social media
एक्सेसरीज
अगर आप चाहें तो कपड़े के अलावा एक्सेसरीज को भी तिरंगा रंग में ट्राई कर सकती हैं। हरे और केसरिया रंग की मेटल की चूड़ी हो या फिर कंगन दोनों ही हाथों पर कूल लुक देंगे। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
गणतंत्र दिवस 2020 - फोटो : गणतंत्र दिवस 2020
अगर आप फैशन फ्रीक है तो बालों में तिरंगा रंग भी ट्राई कर सकती हैं। इसके लिए आपको अलग से पैसे खर्च करने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। आपके पास आईशैडो तो होगा ही, बस हरे, ऑरेंज रंग के आई शैडो को लेकर केवल आगे की तरफ के कुछ बालों में लगा लें। ये स्टाइल न केवल शानदार लगेगा बल्कि आप इसमें बेहद स्टाइलिश भी नजर आएंगी। तो इस 26 जनवरी आप अपने स्टाइल से भी खुद को देशभक्ति के रंग में रंगा हुआ दिखा सकती हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें