फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रोलर्स के निशाने पर दिशा पाटनी का अजीबोगरीब स्वेटर, कीमत सुन हो जाएंगे हैरान

Tue, 19 Jan 2021 05:09 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
disha patani - फोटो : instagram fan page
दिशा पाटनी अपने ड्रेसिंग सेंस से हमेशा सबका ध्यान अपनी तरफ खींचती हैं। फिर वो चाहे उनका एयरपोर्ट लुक हो या फिर कैज्उल आउटिंग। हर बार बोल्ड कपड़ों से दिशा लाइमलाइट चुराती हैं। ब्वॉयफ्रेंड टाइगर श्रॉफ के साथ डेनिम ऑऩ डेनिम लुक में नजर आने के अगले ही दिन वो ऐसे कपड़ों में दिखीं। कि बस सब उन्हीं के बारे में बात करने लगे। दरअसल, आउटिंग के  लिए दिशा ने अजीबोगरीब स्वेटर पहन रखा था। जिसकी तस्वीरें सामने आते ही यूजर्स उन्हें ट्रोल करने लगे। 
विज्ञापन

2 of 5
disha patani - फोटो : instagram fan page
दिशा ने आउटिंग के लिए काले रंग के ट्राउजर के साथ सफेद बस्टियर पहन रखी थी। वहीं इसके साथ ही पहना उनका आर्म वॉर्मर स्वेटर जमकर सुर्खियां बटोर रहा है। जिसे दिशा ने सफेद स्नीकर और खुले बालों के साथ टीमअप किया था। दिशा का ये लुक बोल्ड एंड ब्यूटीफुल लग रहा है। हालांकि दिशा की तस्वीरें सामने आते ही जहां उनके फैंस तारीफ करते नहीं थक रहे। वहीं ट्रोलर्स को एक बार मौका मिल गया दिशा पर कमेंट करने का।
विज्ञापन

3 of 5
disha patani - फोटो : screenshot from instagram
ट्रोलर्स जहां दिशा के ड्रेसिंग सेंस को खराब बताकर कमेंट कर रहे हैं। तो वहीं कुछ इस आर्म वार्मर स्वेटर की डिजाइन पर भी कमेंट कर रहे हैं। एक ने लिखा है कि सोचो अगर ये स्वेटर 20% डिस्काउंट पर खरीदा लेकिन इसका पूरा स्वेटर ही 80% छुटा हुआ है। जिसके साथ हंसने वाली इमोजी बना रखी है। वहीं एक ने कमेंट किया है 'वाह! कितना गर्म स्वेटर है।' 

4 of 5
fashion - फोटो : website
बता दें कि दिशा का ये आर्म वार्मर स्वेटर जारा फैशन लेबल का है। जिसकी कीमत सुन आप भी हैरत में पड़ जाएंगे। टर्टल नेक आर्म वार्मर की कीमत है 1890 रुपये है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
disha patani - फोटो : instagram
वैसे दिशा पाटनी इससे पहले भी इस तरह के आर्म वार्मर स्वेटर पहने नजर आ चुकी हैं। ज्यादातर बोल्ड आउटफिट में नजर आने वाली दिशा पाटनी अक्सर ही टाइगर श्रॉफ के साथ नजर आती हैं। हालांकि दोनों ने अपने रिश्ते को सार्वजनिक स्वीकार नहीं किया है। वहीं बात करें दिशा के वर्कफ्रंट की तो जल्दी ही वो सलमान खान की फिल्म राधे में नजर आने वाली हैं। जिसे प्रभुदेवा ने डायरेक्ट किया है। वहीं इस फिल्म में रणदीप हुड्डा भी अहम किरदार निभा रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें