Latest Design Of Silver Payal: धनतेरस का पर्व न केवल धन और स्वास्थ्य की कामना का दिन होता है, बल्कि ये घर की लक्ष्मी यानी आपकी मां, बहन, पत्नी या बेटी को सम्मान और प्रेम देने का भी खास मौका होता है।
परंपरा के अनुसार इस दिन कुछ न कुछ नया खरीदना शुभ माना जाता है, और ऐसे में अगर आप अपनी घर की लक्ष्मी के लिए एक खूबसूरत लेटेस्ट डिजाइन की पायल खरीदेंगे, तो ये उन्हें खुश करने के साथ-साथ सौभाग्य भी ला सकती है।
आजकल बाजार में पायल के इतने ट्रेंडी और स्टाइलिश डिजाइन्स उपलब्ध हैं जो ट्रेडिशनल और मॉडर्न दोनों लुक के साथ अच्छे लगते हैं। चांदी की बारीक नक्काशी वाली पायल से लेकर बीड्स और कुंदन वर्क वाली फैंसी पायल तक, हर मौके और बजट के लिए कुछ न कुछ मौजूद है।