फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhanteras 2024: बिछिया से लेकर पायल तक, इस धनतेरस कम पैसे खर्च करके घर लाएं ये खूबसूरत गहने

Tue, 29 Oct 2024 08:31 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर इस धनतेरस आप सोने या चांदी के आभूषण खरीदने का सोच रहे हैं लेकिन बजट की दिक्कत है, तो यहां हम आपको कुछ ऐसे विकल्प बताने जा रहे हैं, जिसे आप 2000 रुपये में खरीद सकते हैं। 
विज्ञापन
1 of 7
इस धनतेरस कम पैसे खर्च करके घर लाएं ये खूबसूरत गहने - फोटो : Adobe stock
Dhanteras 2024: पांच दिन चलने वाले दीपोत्सव के त्योहार में धनतेरस का दिन सबसे पहले आता है। धनतेरस के बाद ही नरक चतुर्दशी, दिवाली, गोवर्धन और फिर भाई दूज का त्योहार मनाया जाता है। इस साल धनतेरस 29 अक्तूबर 2024 को मनाई जाएगी। इसके लिए लोगों ने खरीदारी करना शुरू कर दी है। इस दिन मां लक्ष्मी के साथ-साथ भगवान धन्वंतरि की पूजा भी की जाती है।

ऐसी मान्यता है कि यदि इस दिन सोने चांदी के आभूषण खरीदे जाएं तो वह काफी शुभ होता है। इसी के चलते लोग धनतेरस के दिन गहने खरीदते हैं। वैसे तो इस दिन ज्यादातर लोग सोना ही खरीदते हैं लेकिन यदि आपके पास बजट की परेशानी है तो आप चांदी का आभूषण भी खरीद सकते हैं। यहां हम आपको चांदी के कुछ ऐसे आभूषण दिखाने जा रहे हैं जो आप 2000 रुपये में भी खरीद सकते हैं। यह सभी आभूषण रोजाना में पहनने के लिए भी परफेक्ट हैं।
विज्ञापन

2 of 7
इस धनतेरस कम पैसे खर्च करके घर लाएं ये खूबसूरत गहने - फोटो : instagram
पायल

पायल पहनना हर महिला को पसंद होता है। ये कम दामों में भी मिल भी जाती है। अगर आपके पास बजट की दिक्कत है तो ज्यादा भारी पायल लेने से अच्छा है कि हल्की सी पायल खरीदें। आजकल हल्की पायलों की एक से बढ़कर एक खूबसूरत डिजाइन बाजार में मिलती है। 
विज्ञापन

3 of 7
इस धनतेरस कम पैसे खर्च करके घर लाएं ये खूबसूरत गहने - फोटो : instagram
बिछिया

अगर आप शादीशुदा हैं तो अपने लिए धनतेरस के शुभ दिन अपने लिए बिछिया खरीदें। बिछिया सुहागिनों के लिए काफी अहम होता है। ये काफी कम पैसे खर्च करके खरीदी जा सकती है। ऐसे में आप इसे खरीद सकती हैं। 

4 of 7
इस धनतेरस कम पैसे खर्च करके घर लाएं ये खूबसूरत गहने - फोटो : instagram
अंगूठी

सोने की अंगूठी काफी महंगी आती है। ऐसे में आप बजट में चांदी की अंगूठी खरीद सकते हैं। चांदी की अंगूठीं पर अगर नग जड़े होंगे तो ये और भी ज्यादा खूबसूरत लगेगी। डायमंड भी काफी महंगे आते हैं, ऐसे में आप ऐसी चांदी की नग जड़ी अंगूठी खरीदें और त्योहार बनाएं। 
विज्ञापन

5 of 7
इस धनतेरस कम पैसे खर्च करके घर लाएं ये खूबसूरत गहने - फोटो : instagram
पेंडेंट

गले में चांदी का पेंडेंट काफी अच्छा लगता है। इसे तो किसी काले धागे के साथ भी पहना जा सकता है। यदि आपके घर में कोई बच्चा है तो उसके लिए भगवान की तस्वीर वाला पेंडेंट खरीदें। ये भी सिर्फ 2 हजार रुपये में खरीदा जा सकता है। 
विज्ञापन

6 of 7
इस धनतेरस कम पैसे खर्च करके घर लाएं ये खूबसूरत गहने - फोटो : instagram
ब्रेसलेट

हाथ के लिए चेन वाला ब्रेसलेट आप इस धनतेरस पर घर ला सकते हैं। चांदी का ब्रेसलेट आपके हाथों की खूबसूरती को बढ़ाएगा। इसे खरीदते वक्त ध्यान रखें कि इसपर नग जड़े हों, ताकि इसका लुक देखने में खूबसूरत लगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
इस धनतेरस कम पैसे खर्च करके घर लाएं ये खूबसूरत गहने - फोटो : instagram
चेन

आजकल लड़कियों के साथ-साथ लड़कों को भी गले में चेन पहनने का शौक है। ऐसे में चांदी की चेन भी इस धनतेरस अपने घर ला सकते हैं। जरूरी नहीं है कि चेन भारी ही हो, हल्की सी चेन आपको बाजार में आराम से 2 हजार रुपये तक में मिल जाएगी। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें