फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपिका पादुकोण-अनुष्का शर्मा तक के इन लुक्स से ले सकती हैं टिप्स, रिसेप्शन पार्टी के लिए हैं परफेक्ट

Sat, 11 Apr 2020 11:51 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : instagram
शादी के मौके पर हर लड़की खूब सजना संवरना चाहती है। उन्हें लगता है कि वो भीड़ में सबसे अलग दिखें लेकिन कई बार अलग दिखने के चक्कर में गड़बड़ हो जाती है। शादी के मौके पर संगीत से लेकर रिसेप्शन पार्टी के मौके के लिए कपड़ों से लेकर मेकअप तक तय करने पड़ते हैं। जिसमें कई बार दुविधा की वजह से सब खराब हो जाता है। शादी के हर फंक्शन के लुक यादगार रहें इसके लिए कुछ आइडिया हम लेकर आएं हैं। अनुष्का शर्मा से लेकर दीपिका पादुकोण के ये लुक रिसेप्शन पार्टी के लिए बिल्कुल परफेक्ट हैं।


 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : instagram
अनुष्का शर्मा ने विराट कोहली के साथ सात फेरे इटली में लिए थे। उसके बाद भारत आकर दिल्ली और मुंबई में रिसेप्शन किया था। जिसमें अनुष्का शर्मा के हर लुक बेहद खास थे। दिल्ली में हुए रिसेप्शन पार्टी के लिए तैयार अनुष्का का लुक किसी भी इंडियन ब्राइड को पसंद आएगा। लाल और गोल्डन जरी की बनारसी साड़ी के साथ मांग में लाल सिंदूर और लो बन जिसमें गजरा लगा है, के साथ इसे कंप्लीट लुक दिया गया था। वहीं बात करें ज्वैलरी की तो केवल हैवी नेकपीस और ईयररिंग के साथ हाथों में लाल चूड़ी बेहद खूबसूरत लग रही थी। अगर शादी के बाद रिसेप्शन पार्टी के लिए ट्रेडिशनल इंडियन लुक चाहिए तो अनुष्का शर्मा का ये लुक हर लड़की को जरूर पसंद आएगा।


 
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : instagram
वहीं अगर आप दुल्हन के रूप में ट्रेडिशनल के साथ ही मॉ़डर्न लुक चाहती हैं तो अनुष्का शर्मा का दूसरा लुक जरूर देखें। लाइट कलर के लहंगे के साथ डायमंड की ज्वैलरी और हाथों में लाल चूड़ी के साथ मिनिमम मेकअप किया गया है। जिसे देख हर होने वाली दुल्हन इंस्पिरेशन ले सकती है। 


 

4 of 5
- फोटो : सोशल मीडिया
केवल अनुष्का शर्मा ही नहीं दीपिका पादुकोण के भी कुछ लुक बेहद खास थे। जिनसे लड़कियां इंस्पायर हो सकती हैं। अगर किसी को पूरी तरह से ट्रेडिशनल दुल्हन का अटायर कैरी करना है तो दीपिका पादुकोण की पहली सालगिरह का लुक सबसे खास और खूबसूरत है। जिसमें वो पूरी तरह से इंडियन ब्राइड बनीं थीं। हैवी गोल्ड ज्वैलरी के साथ कांजीवरम साड़ी के साथ दीपिका के इस लुक को फॉलो कर लड़कियां अपनी ड्रीम वेडिंग का ख्वाब पूरा कर सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : instagram
दीपिका पादुकोण ने शादी के बाद बैंगलुरू में हुए रिसेप्शन में साड़ी कैरी की थी। गोल्डन साड़ी संग सफेद फुल स्लीव ब्लाउज पहने दीपिका काफी खूबसूरत नजर आ रहीं थीं। बात करें मेकअप की तो मरून लिपस्टिक और माथे पर लाल बिंदी के साथ सिंदूर और कोहल आई मेकअप के साथ ट्रेडिशनल लुक दिया गया था। जिसे बालों में गजरे और चोकर नेकपीस के साथ पूरा किया गया था। दीपिका का ये लुक भी रिसेप्शन पार्टी के लिए काफी लाजवाब है। जिसे कोई भी लड़की आसानी से कॉपी कर सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें