फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deepika Padukone: विदेशी जमीं पर दीपिका पादुकोण का देसी लुक हो रहा वायरल, पति रणवीर संग कर रहीं मस्ती

Tue, 05 Jul 2022 05:12 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
deepika padukone - फोटो : instagram
दीपिका पादुकोण को यूं ही स्टाइल क्वीन नहीं कहा जाता। मौका कोई भी हो उनके लुक्स और फैशन सेंस की वजह से वो हर बार तारीफ बटोर ही लेती हैं। इन दिनों पति रणवीर सिंह और फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहीं दीपिका का देसी लुक काफी वायरल हो रहा है। जिसमे वो हमेशा की तरह बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। कैलिफोर्निया के सैन जोस में शंकर महादेवन के कॉन्सर्ट में पहुंचने के साथ ही ये पावर कपल कोंकणी समाज की तरफ से हुए सम्मेलन में भी पहुंचा था। जहां पर दीपिका और रणवीर का देसी लुक काफी शानदार दिख रहा था। 
विज्ञापन

2 of 5
deepika padukone - फोटो : instagram
सम्मेलन में भाग लेने के लिए दीपिका ने गुलाबी रंग का बांधनी प्रिंट कुर्ता चुना था। जिसकी लूज फिटिंग भी दीपिका पर काफी शानदार दिख रही थी। वहीं इस राउंड नेक थ्री फोर्थ स्लीव और लूज फिटिंग के कुर्ते पर गोल्डन कलर की एंब्रायडरी की गई थी। जो कि बस्ट एरिया तक थी। वहीं इस शानदार गुलाबी कुर्ते के साथ दीपिका ने गोल्डन पलाजो मैच किया था। जिसकी हेमलाइन पर लैस की डिटेलिंग की गई थी। 
विज्ञापन

3 of 5
deepika padukone - फोटो : instagram
वहीं कोंकणी समाज के सम्मेलन में चीफ गेस्ट के तौर पर पहुंचे रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण पूरी तरह से ट्रेडिशनल अटायर में थे। दीपिका ने गुलाबी कुर्ते के साथ फ्यूशिया पिंक कलर का दुपट्टा कैरी किया था। जिसका गोल्डन बॉर्डर और राउंड एंब्रायडरी इसे खूबसूरत बना रही थी। वहीं इस देसी लुक को दीपिका ने भारी भरकम चांद बाली के साथ मैच किया था। जबकि पैरों में प्वॉइंटेड गोल्ड पम्प्स काफी खूबसूरत लग रहे थे। 

4 of 5
deepika padukone - फोटो : instagram
न्यूट्रल टोन मेकअप के साथ मेसी लो बन और क्यूट स्माइल में दीपिका का लुक बेहद खूबसूरत दिख रहा था। वहीं इस लुक को देख लड़कियां स्टाइल इंस्पिरेशन भी ले सकती हैं। इसके साथ ही दीपिका शंकर महादेवन के कॉन्सर्ट में भी कुर्ते में पहुंची थीं। दीपिका ने फैमिली के साथ इस कॉन्सर्ट को एंज्वॉय करने के लिए हरे रंग का जूल नेकलाइऩ कुर्ता चुना था। जो कि फुल स्लीव और प्रिंटेड था। वहीं इस कुर्ते के नेकलाइऩ पर बटन की डिटेलिंग की गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
deepika padukone - फोटो : instagram
भारी भरकम ईयररिंग्स और गोल्डन किनारी वाले दुपट्टे के साथ दीपिका इस कुर्ते के साथ मैचिंग के बॉटम वियर को चुना था। वहीं ये कुर्ता फैशन डिजाइनर सब्यसाची के कलेक्शन से लिया गया था। वहीं रणवीर सिंह भी पीले रंग के कुर्ते में काफी हैंडसम लुक में नजर आ रहे थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें