फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी की पहली सालगिरह पर सज-धजकर तैयार हुए 'दीपवीर', यूजर्स बोले 'सबसे खूबसूरत जोड़ी'

Thu, 14 Nov 2019 12:25 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
विज्ञापन
1 of 4
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने आज ही के दिन इटली में कोंकणी और सिंधी रीति-रिवाज से शादी की थी । अपनी शादी के एक साल पूरे होने पर दीपिका और रणवीर तिरुपति के वेंकटेश्वर मंदिर आशीर्वाद लेने पहुंचे । इस मौके पर दीपिका ने लाल रंग की साड़ी पहनी । मंगलसूत्र और सिंदूर लगाए दीपिका बेहद खूबसूरत लग रही हैं । वहीं सुनहरे शेरवानी और गुलाबी दुपट्टे में रणवीर सिंह की चमक देखते बनती है। 
विज्ञापन

2 of 4
- फोटो : social media
रणवीर सिंह ने ऑफ व्हाइट शेरवानी गुलाबी रंग का दुपट्टा ओढ़ा है। अपने पति वाले अंदाज में रणवीर काफी जम रहे हैं। दीपिका ने एक खूबसूरत तस्वीर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट करते हुए लिखा कि, अपनी पहली शादी की सालगिरह पर हम भगवान वेंकटेश्वर का आशीर्वाद लेने जा रहे हैं। आप सभी के प्यार और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद। 
विज्ञापन

3 of 4
- फोटो : social media
लाल रंग की कांजीवरम साड़ी में दीपिका का नई दुल्हन वाला लुक आकर्षक है। साड़ी में दीपिका का अंदाज देखते बनता है। बंद गला ब्लाउज के साथ साड़ी को मैच किया है। लाल साड़ी पर सुनहरा बॉर्डर और रेशमी धागों का काम बेहतरीन है। 
विज्ञापन

4 of 4
- फोटो : social media
दीपिका का सोलह श्रृंगार उम्दा है। हमेशा की तरह साड़ी के साथ मिड पार्टेड बन हेयरस्टाइल और सिंदूर में दीपिका खूबसूरत लग रही हैं। ब्राइट मेकअप और गोल्डन लेयर्ड ज्वेलरी के साथ लुक पूरा किया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें