फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेखा के आगे फीकी पड़ी दीपिका,कटरीना की चमक,देखें जावेद अख्तर की पार्टी में पहुंचे सितारों का स्टाइल

Sat, 18 Jan 2020 12:24 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : insatgram
बॉलीवुड के सितारे एक बार फिर एक साथ नजर आएं हैं। इस बार मौका था जावेद अख्तर के 75वें जन्मदिन का। जश्न के मौके पर शाहरुख खान पत्नी गौरी खान के साथ थें। वहीं अर्जुन कपूर, कटरीना कैफ, दीपिका पादुकोण, रेखा, रितेश देशमुख और जीनिलिया संग बहुत सारे सितारे पहुंचे थे। पार्टी में आए सारे सेलीब्रेटीज स्टाइलिश अंदाज में थे। जिसमें से किसी का लुक बेहतरीन तो किसी का ठीक-ठाक था। दीपिका पादुकोण ऑर्गेंजा साड़ी में बेहद खूबसूरत नजर आ रहीं थी। वहीं कटरीना कैफ का कार्सेट ड्रेस भी बेहद स्टाइलिश था। वहीं अंबानी परिवार भी इस पार्टी में शामिल हुआ। आकाश और श्लोका अंबानी के साथ ही मुकेश अंबानी भी जावेद अख्तर की पार्टी में पहुंचे थे। चलिए देखें तस्वीरें। 

 
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : insatgram
दीपिका पादुकोण का लुक बेहद खूबसूरत था। हमेशा की तरह उनके लुक की जितनी तारीफ की जाए वो कम है। अपने पसंदीदा डिजाइनर सब्यसाची की डिजाइन की हुई सफेद ऑर्गेंजा साड़ी में दीपिका ग्रेसफुल नजर आ रहीं थीं। साइड पार्टिशन हेयर में लो बन और कोहल आईज के साथ मेकअप परफेक्ट था। बात करें एक्सेसरीज की तो हाथों में गोल्डेन कड़ा और कानों में डैंगलर पहने दीपिका ने गोल्ड बार्डर वाली साड़ी को मैच किया था।

 
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : insatgram
वहीं कटरीना कैफ वेस्टर्न वियर में खूबसूरत दिख रहीं थीं। सफेद बॉडीकॉन ड्रेस की स्टाइल नोडल स्ट्राइप और कोल्ड शोल्डर थी जिसमें रफल स्लीव लगी थी साथ ही लेस वाली कार्सेट भी थी। रसियन फैशन ब्रांड Rasario की ड्रेस में कटरीना कैफ अर्जुन कपूर के साथ पार्टी में पहुंची थीं। बात करें मेकअप की तो पीची शेड वाले ब्लश के साथ लिपस्टिक का शेड न्यूड था। बालों को अोपन वेवी स्टाइल में रखा गया था। जो कटरीना के लुक को कंपलीट कर रहा था।

 

4 of 5
- फोटो : insatgram
जावेद अख्तर के जन्मदिन में अंबानी परिवार भी पहुंचा था। मुकेश अंबानी के साथ आकाश अंबानी और श्लोका मेहता भी थीं। काले रंग के सूट में तैयार आकाश के साथ श्लोका ने एमरेल्ड ग्रीन रंग का फ्लोरल गाउन पहन रखा था। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : insatgram
जावेद अख्तर के 75वें जन्मदिन पर रेखा भी पहुंची थीं। हल्के हरे रंग की कांजीवरम सिल्क की साड़ी में रेखा कमाल लग रहीं थीं। अपने पुराने अंदाज में रेखा खूबसूरत नजर आईं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें